राज्यसभा में हंगामे पर पीएम मोदी बोले- नेहरू महान थे तो परिवार का कोई व्यक्ति उनका सरनेम क्यों नहीं रखता?

PM Modi in Rajya Sabha,

PM Modi in Rajya Sabha during Motion of Thanks on Presidents address congress

PM Modi in Rajya Sabha, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोले। राज्य सभा में आज जैसे ही पीएम मोदी बोलने के लिए खड़े हुए, विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करने लगे। प्रधानमंत्री को अपना संबोधन बीच में रोकना पड़ा। मोदी-अडानी भाई-भाई के नारे लगते रहे। सदन में काफी देर तक हंगामा देखने को मिला। हंगामा शातं होने के बाद पीएम मोदी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि, यह सदन राज्यों का सदन है बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने सदन से देश को दिशा दी। सदन में ऐसे लोग भी बैठे हैं जिन्होंने अपने जीवन में कई सिद्धियां प्राप्त की है। सदन में होने वाली बातों को देश गंभीरता से सुनता और लेता है। विपक्ष के हंगामे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शायराना तंज कसा। उन्होंने कहा- कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल। जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल। इस पर सभी मेज थपथपाने लगे लेकिन विपक्ष के नारे नहीं रुके। मोदी ने कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज्यादा खिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा, आजादी से पहले अब तक हमारे सरकार में आने तक सिर्फ 3 करोड़ घरों तक नल से जल मिलता था। पिछले तीन चार साल में 11 करोड़ घरों को नलों से जल मिल रहा है। भारत पानी की समस्या, जो हर परिवार की समस्या होती है, जिसके बिना जीवन नहीं चल सकता। हमने उसे खत्म करने की दिशा में काम किया।

मोदी ने जनधन खातों का जिक्र करते हुए कहा कि,बैंकों का राष्ट्रीयकरण यह कहकर किया गया था कि हर किसी की पहुंच हो सकेगी। लेकिन आधी जनता बैंकों के दरवाजे तक नहीं पहुंच पाई थी। फिर हमने जनधन के जरिए गरीबों को बैंकों से जोड़ा। पिछले 9 साल में ही 48 करोड़ जनधन बैंक खाते खोले गए। इनमें से 32 करोड़ बैंक खाते ग्रामीण और छोटी जगहों पर खुले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, कल खड़गे जी शिकायत कर रहे थे कि मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं मैं आता हूं वह तो आपने देखा लेकिन आप यह भी देखें कि वहां 1 करोड़ 70 लाख जनधन बैंक अकाउंट खुले हैं। सिर्फ कलबुर्गी में ही 8 लाख से ज़्यादा जनधन खाते खुले हैं। इसे देखकर उनकी(मल्लिकार्जुन खड़गे) पीड़ा मैं समझ सकता हूं। आप दलित की बात करते हैं यह भी देखें कि उसी जगह दलित को चुनाव में जीत भी मिली। अब आपको जनता ही नकार दे रही है तो आप उसका रोना यहां रो रहे हैं।

मोदी ने कहा कि, कोई भी जब सरकार में आता है वह देश के लिए कुछ वादा करके आता है लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। विकास की गति क्या है, विकास की नीव, दिशा, प्रयास और परिणाम क्या है यह बहुत माएने रखता है। हमारी प्राथमिकता हमारे देश के नागरिक थे इसलिए हमने 25 करोड़ से ज़्यादा परिवारों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया। इसमें हमें नए इंफ्रास्ट्रक्चर और धन खर्च करना पड़ा। 18,000 से ज़्यादा गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। समयसीमा के साथ हमने 18,000 गांव में बिजली पहुंचाई।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हमने सैचुरेशन का रास्ता चुना अर्थात शत प्रतिशत लाभार्थी को लाभ पहुंचे। सरकार इस राह पर काम कर रही है। सैचुरेशन का मतलब होता भेदभाव की सारी गुंजाइश खत्म करना। यह तुष्टीकरण की आशंकाओं को खत्म कर देता है। कांग्रेस को बार-बार देश नकार रही है लेकिन कांग्रेस और उसके साथी अपनी साजिशों से बाज़ नहीं आ रही है लेकिन जनता इसे देख रही है और उनको हर मौके पर सज़ा भी दे रही है।

पीएम ने कहा कि, कभी योजनाओं को अटकाने, लटकाने और भटकाने का काम होता था। अब हम पीएम गति शक्ति योजना के जरिए स्कीमों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी जब सरकार में आता है तो कुछ वादे करके आता है, लेकिन सिर्फ वादों से बात नहीं बनती। जैसे आप कहते थे कि गरीबी हटाओ, लेकिन जनता काम देखती है। विकास की गति, दिशा और प्रयास भी लोग देखते हैं। यह मायने रखता है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 9 सालों में हमने आदिवासी भाई-बहनों के लिए 500 नए एकलव्य मॉडल स्कूल मंजूर किए हैं। यह 4 गुना ज्यादा है। स्कूलों में टीचर्स और स्टाफ की भी 38 हजार भर्ती करने का फैसला लिया है। 110 ऐसे आकांक्षी जिले जहां बहुल संख्या आदिवासी की है उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। यहां के शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया। बजट में शेड्यूल ट्राइब कंपोनेंट फंड के तहत 2014 के पहले की तुलना में 5 गुना अधिक वृद्धि हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, हमने मोटे अनाज को श्रीअन्न के तौर पर पैदा करने की बात कही है। जैसे श्रीफल का महत्व है, उसी तरह श्रीअन्न को भी महत्व दिया। मिलेट्स सुपरफूड हैं और पोषण के लिए बहुत बड़ी ताकत हैं। महिलाओं के नेतृत्व के विकास के लिए हमारी सरकार ने काफी काम किए हैं। हमारे एक सदस्य ने कहा कि क्या महिलाओं को टॉयलेट देने से उनका विकास हो जाएगा। हो सकता है कि उनका ध्यान सिर्फ इतने पर ही गया हो। मुझे इस बात का गर्व है कि 11 करोड़ शौचालय बनाकर हमने अपनी माताओं-बहनों को इज्जत घर दिया। उनके जीवन पर नजर डालोगे तो असर दिखेगा।

मोदी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सैनिक स्कूलों में भी लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी। आज सियाचिन में भी जब देश की बेटी तैनात होती है तो गर्व होता है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी कार्यक्रम में नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं। उनका लहू गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य होता है,चलो कभी छूट जाता है ठीक भी कर लेंगे, क्योंकि वह भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। लेकिन कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखता। आपको मंजूर नहीं और हमारा हिसाब मांगते रहते हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतिहास उठा कर देख लिजिए कि वे कौन सी पार्टी थी जिन्होंने आर्टिकल 356 का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया। 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 बार उपयोग किया, उनका नाम है श्रीमती इंदिरा गांधी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+