Ayodhya Deepotsav: पीएम मोदी ने रामलला के किए दर्शन, मंदिर निर्माण को करीब से देखा
PM Modi in Ayodhya Deepotsav: दो साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसी के साथ पीएम मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया और चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमि पूजन में आए थे।
Recommended Video

सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम मोदी का साकेत पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में अस्थायी हेलीपैड पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने पूरे वैदिक रीति से रामलला की आरती उतारी। राम मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास उस समय वैदिक मंत्रों का पाठ किया, जब पीएम राम लला की आरती कर रहे थे। पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में लगे दान पेटी में भी प्रसाद भी चढ़ाया।
आरती के बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तक पूरे हुए कार्यों और राम मंदिर के मुख्य ढांचे के चल रहे निर्माण कार्य से पीएम को अवगत कराया। सीएम ने पीएम को मंदिर के गर्भगृह के बारे में भी बताया, जो राम मंदिर की मुख्य संरचना का हिस्सा है। इस दौरान राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी भी मौजूद थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक यह सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications