यूक्रेन के हालातों और वहां फंसे भारतीय छात्रों को निकालने को लेकर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से लौटने के तुरंत बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 27 फरवरी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से लौटने के तुरंत बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक 8 बजे शुरू हुई और बैठक का मुख्य एजेंडा यूक्रेन में फंसे छात्रों को सुरक्षित वापस लाना है। बैठक में विदेश सचिव इस मामले पर प्रजेन्टेशन देंगे। बता दें कि रूस के हमले झेल रहे यूक्रेन में अभी लगभग 16000 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं।

PM Modi

भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को कैबिनेट सुरक्षा समिति के साथ बैठक की, जहां उन्होंने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर लाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और इस युद्ध को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: 'हमें लातों से मार रहे हैं..लड़का-लड़की कुछ नहीं देख रहे', यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की आपबीती

छात्रों को वापस लाने के लिये शुरू किया ऑपरेशन गंगा

बता दें कि यूक्रेन के ऊपर हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीयों की निकासी धीमी गति से चल रही है। छात्रों को जल्द से जल्द यूक्रेन से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया गया है। जिसके तहत अब तक तीन उड़ानों की मदद से 719 लोगों को वापस लाया गया है। पहली उड़ान शनिवार को 219 छात्रों को लेकर बुखारेस्ट से मुंबई आई, वहीं रविवार रात एक दूसरी उड़ान 250 नागरिकों को लेकर दिल्ली उतरी जबकि तीसरी उड़ान आज सुबह हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से 250 छात्रों को लेकर दिल्ली उतरा। इससे पहले आज उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां भी परेशानी दिखी वहां से अपने नागरिकों को वापस लाने में भारत ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+