पीएम मोदी बोले, कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप, सच को सामने लाना मेरी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर तीखा हमला बोलते कहा कि कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप है। एक टीवी इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के मैनिफेस्टो के सचको बाहर लाया जाए।

पीएम मोदी ने पूछा कि क्या किसी भी पार्टी का मैनिफेस्टो चुनाव के दौरान सिर्फ एक शोपीस होता है। यह मीडिया की जिम्मेदारी होती है कि वह हर पार्टी के मैनिफेस्टो को पढ़े। मैं मीडिया का इसके लिए इंतजार कर रहा था। मैंने पहले ही दिन मैनिफेस्टो को पढ़ा था।

pm

कांग्रेस के मैनिफेस्टो को देखकर ऐसा लगता है कि इसपर मुस्लिम लीग की छाप है। इसके बाद मैं सोच रहा था कि मीडिया इसे पढ़कर दंग रह जाएगा, लेकिन ये लोग सिर्फ वही दोहराते रहे जो कांग्रेस ने पेश किया। इसके बाद मुझे लगा कि यह पूरी व्यवस्था के साथ एक बड़ा घोटाला है, जिसे सामने लाना चाहिए।

मैं 10 दिन तक शांत रहा और सोच रहा था कि कोई तो इस मैनिफेस्टो की नकारात्मक बातों को सामने लाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो मैं इसपर बोलने के लिए बाध्य हुआ। आखिरकार मैं सच को सामने लाना चाहता हूं।

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा का नाम लिए बगैर उनपर हमला बोलते हुए कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के एक महान व्यक्ति ने अमेरिका से इंटरव्यू दिया, जिसमे उन्होंने विरासत टैक्स की बात की जोकि तकरीबन 55 फीसदी आपकी संपत्ति का होगा।

मैं विकास की बात करता हूं तो कांग्रेस लूट की बात कर रही है। इन लोगों का आज तक का यही इतिहास है कि ये लोग वो करते हैं जो मैनिफेस्टो में कहते हैं। देशवासियों को यह बताना मेरी जिम्मेदारी है कि ये लोग देश को इस दिशा में लेकर जा रहे हैं। अब आप तय कीजिए कि आप इस ओर जाना चाहते हैं या नहीं। लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि मैं तथ्यों के साथ सच को सामने रखूं।

गौर करने वाली बात है कि सैम पित्रोदा ने इस बात पर जोर दिया था कि संपत्ति का किस तरह से बंटवारा हो। पित्रोदा ने विरासत टैक्स की बात कही थी, उन्होंने कहा था कि अमेरिका में इस तरह का कर है और इसपर चर्चा होनी चाहिए। पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत टैक्स होता है।

अगर किसी के पास 100 मिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति है और उसकी मृत्यु होती है तो वह सिर्फ 45 फीसदी ही अपने बच्चों को दे सकता है जबकि 55 फीसदी सरकार ले लेती है। यह दिलचस्प कानून है। इसका मतलब है कि आपने इस जीवनम में संपत्ति बनाई, अब आप जब जा रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति लोगों के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं बल्कि आधी, जोकि मुझे सही लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+