'मन की बात' में मोदी ने किया इस IAS अफसर का जिक्र, वायरल हुई टॉयलेट साफ करती फोटो
आज अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 17-18 फरवरी को हैदराबाद में टॉयलेट पिट एंपटिंग एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के तुरंत बाद एक आईएएस अधिकारी की फोटो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। ये अधिकारी कोई और नहीं बल्कि वही अधिकारी हैं जिनका जिक्र पीएम मोदी ने स्वच्छता के मुद्दे पर बात करते हुए किया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में ट्विट पिट टॉयलेट का जिक्र किया और बताया कि कैसे एक आईएएस अधिकारी खुद इसे प्रमोट करने के लिए गटर में उतर गया।

आप उपर जिस व्यक्ति की तस्वीर देख रहे हैं ये वही आईएएस अधिकारी हैं। इनका नाम परम अैय्यर है। इस तस्वीर में लैयर एक ट्विट पिट टॉयलेट की सफाई करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर खुद लैयर ने 18 फरवरी को ट्वीट की थी और कहा था कि गंगादेवीपल्ली गांव में उन्होंने बताया कि कैसे ट्विट पिट टॉयलेट की सफाई करना सुरक्षित और स्वच्छ काम है।
क्या कहा पीएम ने
आज अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि 17-18 फरवरी को हैदराबाद में टॉयलेट पिट एंपटिंग एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। मोदी ने कहा कि इस प्रयास का परिणाम हुआ, देश के मीडिया ने इसको बहुत प्रचारित भी किया, उसको महत्व भी दिया। और स्वाभाविक है, जब एक IAS अफसर खुद टॉयलेट के गड्ढे की सफाई करता हो, तो देश का ध्यान जाना बहुत स्वाभाविक है।












Click it and Unblock the Notifications