जानिए पीएम मोदी ने डिनर में शिंजो आबे को क्या खिलाया?
जापानी पीएम शिंजो आबे को उनके इस गुजरात दौरे पर खास भारतीय-गुजराती पकवानों से सजी थाली परोसी गई
Recommended Video

नई दिल्ली। पीएम मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी को डिनर के लिए अहमदाबाद के प्रसिद्ध 'अगाशिए टैरेस' रेस्तरां ले गए। यह रेस्तरां अपने शानदार नजारे और गुजराती जायके के लिए मशहूर है। इन राष्ट्राध्यक्षों ने 'जनतरंग' संगीत का लुत्फ उठाया और डिनर किया। सूत्रों के अनुसार, पूरी थाली शाकाहारी थी। खिचड़ी और कढ़ी के साथ मोदी की पसंदीदा डिश हांडवो भी थी। वेजिटेबल केक भी शामिल रहा। इसके अलावा कुछ जापानी पकवानों को भी इसमें शामिल किया गया था।

जापानी पीएम शिंजो आबे को उनके इस गुजरात दौरे पर खास भारतीय-गुजराती पकवानों से सजी थाली परोसी गई। गुजराती थाली में पालक जामुन, रसावाला बटाटा, उंधियू, भिंडा कढ़ी, गुजराती दाल, खिचड़ी, ड्राईफ्रूट्स पुलाव, पूरी, रोटी और बाजरा थेपला खास थे। वहीं स्वीट डिश में जापानी पीएम के लिए केसरिया जलेबी, आइसक्रीम और पेटिट फोर्स (खजूर के बॉल्स) रखे गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे और उनकी पत्नी के साथ शहर के प्रसिद्ध अगाशिये टैरेस रेस्टोरेंट में डिनर किया। यह रेस्टोरेंट अपने शानदार नजारे और गुजराती जायके लिए प्रसिद्ध है। यह होटल मंगलदास हैरिटेज होटल समूह का हिस्सा है। इससे शहर की धरोहरों को देखा जा सकता है। यहां से सिद्दी सैयद मस्जिद भी दिखाई देती है।












Click it and Unblock the Notifications