गुजरात का रण जीतने के लिए पीएम मोदी और राहुल ने की कितनी रैलियां, आंकड़े चौंका देंगे
Recommended Video


नई दिल्ली। गुजरात में चुनाव प्रचार कल शाम खत्म हो गया। गुरुवार को राज्य में अंतिम चरण का मतदान होना है। गुजरात का चुनाव दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। भाजपा और कांग्रेस में इस बार के विधानसभा चुनावों में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी है। 25 अक्टूबर से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 34 रैलियां की तो वहीं कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने 30 रैलियों को संबोधित किया। इसके अलावा राहुल गांधी ने कई छोटी सभाएं और कई जगह संवाद कार्यक्रम भी किए। इस पूरे चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 12 मंदिरों का दौरा किया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 21 नवंबर से कल शाम तक अपने गृहराज्य में 31 रैलियां की और लगभग 6665 किमी की यात्रा की।

मोदी की रैलियां
27 नवंबर: भुज, जसदण, धारी, ओलापाड
2 9 नवंबर: मोरबी, प्राची (सोमनाथ), पलिताना, नवसारी
3 दिसंबर: भरूच, सुरेंद्रनगर, राजकोट
4 दिसंबर: धरमपुर, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर
6 दिसंबर: धंधुका, दाहोद, नेत्रनाग
7 दिसंबर: सूरत
8 दिसंबर: वाव, कलोल, हिम्मतनगर, निकोल
9 दिसंबर: लूनवाद, बोडेली, आणंद, मेहसाणा
10 दिसंबर: पालनपुर, साणंद, कालोल, वडोदरा
11 दिसंबर: पाटन, नडियाद, कर्णावती शहर

अमित शाह की रैलियां
21 नवंबर: भावनगर शहर
26 नवंबर: वागरा
1 दिसंबर: मंगोल, कोडनगर, सोमनाथ
3 दिसंबर: मांडवी, महुवा, रापर, अंजार
4 दिसंबर: व्यारा, बारडोली, जलालपुर, गणदेवी
6 दिसंबर: द्वारका, खाम्भालिया
7 दिसंबर: संतरामपुर, खेरालू, सिद्धपुर, देहगाम
8 दिसंबर: देसा, कालोल, महुधा, ढोलका
9 दिसंबर: झालोद, गरबाडा, महेमदाबाद, मातर
11 दिसंबर: वाव, अंकलव, बोरसाद, दाभोई

राहुल गांधी की रैलियां
2 नवंबर: वलसाड
3 नवंबर: वराछा (सूरत)
11 नवंबर: खेडाब्रह्मा (साबरकांठा)
12 नवंबर: पालनपुर (बनासकांठा), पाटन
13 नवंबर: विसनगर (मेहसाना), वराना (पाटन)
24 नवंबर: अहमदाबाद
25 नवंबर: दाहोद
2 9 नवंबर: अमरेली
30 नवंबर: भावनगर
5 दिसंबर: अंजार (कच्छ), मोरबी, ध्रंगध्रा (सुरेन्द्र नगर), वाधवान (सुरेन्द्रनगर)
8 दिसंबर: जेतपुर, रानेसर (अहमदाबाद), आणंद
9 दिसंबर: हरिज (पाटन), कानोदर (बनासकांथा), वडनगर, विजापुर (मेहसाणा)
10 दिसंबर: खेड़ा, अरवली, देवधर (बनासकांठा, कलोल (गांधीनगर)
11 दिसंबर: बनासकांठा, विरामगाम, सावली (वडोदरा), गांधीनगर

राहुल ने 12 मंदिरों का दौरा किया
2 नवंबर: उनाई माता मंदिर, नवसारी
11 नवंबर: अम्बाजी मंदिर, बनासकांठा
12 नवंबर: वाडीनाथ मंदिर, थारा (बनासकांथा)
13 नवम्बर: वीर मेघमाया मंदिर (पाटन), शंकेश्वर जैन मंदिर (पाटन), बहुचराजी मंदिर (मेहसाणा)
29 नवंबर: सोमनाथ मंदिर
30 नवंबर: गोपीनाथजी मंदिर (बोताद)
8 दिसंबर: मोगल धाम मंदिर (अहमदाबाद में रानेसर)
10 दिसंबर: रांछोडजी मंदिर (खेड़ा), शामलाजी मंदिर (अरावली)
12 दिसंबर: भगवान जगन्नाथजी मंदिर, अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications