PM Modi Gujarat visit से पहले मोरबी सरकारी अस्पताल की मरम्मत ! कांग्रेस-AAP के आरोप, जिला प्रशासन ने क्या कहा
PM Modi Gujarat visit से पहले Morbi Govt Hospital Renovation पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। अस्पताल का कहना है कि ये सामान्य प्रक्रिया है। pm modi gujarat visit morbi govt hospital renovation congres
PM Modi Gujarat visit से पहले Morbi Govt Hospital Renovation पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। मोरबी अस्पताल प्रशासन ने विपक्षी दलों की आलोचना के बीच कहा कि अस्पताल में मरम्मत रूटिन प्रक्रिया का हिस्सा है, ये नियमित काम है जो अस्पताल में हर जगह हो रहा है। पीएम मोदी के दौरे से पहले अस्पताल में नवीनीकरण की आलोचना और हायतौबा के बीच पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में अस्पताल ने इसे तूल न देने की अपील की।
Recommended Video

कांग्रेस ने क्या कहा ?
बता दें कि कांग्रेस और आप ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के दौरे की तैयारी के लिए मोरबी सिविल अस्पताल को नए सिरे से रंगा गया है। विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सिविल अस्पताल के जीर्णोद्धार का काम कराया गया है। कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर रहा, अस्पताल में 'शहंशाह' का स्वागत करने की तैयारी हो रही है।
मोरबी अस्पताल ने क्या कहा ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजा जी और शहंशाह बताते हुए कांग्रेस ने कहा, मोरबी में मौत के हाहाकार के बीच 'राजा जी' का इवेंट कराने की तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी के मोरबी दौरे और अस्पताल में की जा रही अतिरिक्त तैयारी पर सियासी बयानबाजी के बीच मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप दुधरेजिया ने कहा, यह एक नियमित काम है और हर जगह हो रहा है। हर सरकारी सेटअप में काम चल रहा है।
मोरबी अस्पताल खामियों को छिपा रहा
कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) ने भी प्रधानमंत्री मोदी की खिंचाई की। वीडियो ट्वीट के साथ AAP ने कहा कि गुजरात के मोरबी सिविल अस्पताल में पुल गिरने से घायल लोगों को भर्ती कराया गया था। मंगलवार को पीएम मोदी के दौरे की तैयारी के रूप में अस्पताल अपनी खामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। अस्पताल को इसलिए रंगा गया है ताकि प्रधानमंत्री "फोटोशूट" करा सकें।
भाजपा कार्यकर्ता फोटोशूट की तैयारी में
आप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो में भाजपा को आड़े हाथों लिया गया। पार्टी ने कहा, "141 लोग मारे गए, सैकड़ों लापता हैं, असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता फोटोशूट की तैयारी के लिए कवर करने में व्यस्त हैं।"
यात्रा की तैयारी में नई टाइलें
कांग्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कहा कि अस्पताल को नए सिरे से रंगा गया और पीएम मोदी की यात्रा की तैयारी में नई टाइलें लगाई गईं। प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने कहा, "वे शर्मिंदा नहीं हैं! इतने लोग मारे गए और वे एक कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।"
नए वाटर कूलर और बिस्तर भी लगे
मोरबी हॉस्पिटल रेनोवेशन से जुड़ी इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की "मरम्मत" कर रहे कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें साफ-सफाई करने के लिए राजकोट से लाया गया था। खबर के मुताबिक पूरा अस्पताल सफाई कर्मचारियों से गुलजार रहा और पीएम के दौरे से पहले मरम्मत का काम किया गया। नए वाटर कूलर और अस्पताल के बिस्तर भी लगाए गए।

मोरबी पुल हादसे से शोक की लहर
बता दें कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के मोरबी जिले में रविवार शाम सस्पेंशन पुल गिर गया। हादसे में 135 से अधिक लोगों की मौत हो गई। त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। विदेश से भी शोक संवेदनाएं प्रकट की गईं।












Click it and Unblock the Notifications