तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 86वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं उन्हें शुभकामनाएं

तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का का जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली, 6 जुलाई। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा का का जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दलाई लामा आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी ने दलाई लामा से फोन पर बात की और उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी लंबी उम्र की भी कामना की।

Dalai Lama

दलाई लामा ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का पूरा लाभ लिया और वह प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा, 'जब से मैं शरणार्थी बना और भारत में शरण ली, तब से मैंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का भरपूर लाभ लिया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने शेष जीवन में भी मैं प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनजीर्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।'

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में कोरोना से भारत जैसे बिगड़े हालात, ऑक्सीजन संकट से हाहाकार, बेबसी की खौफनाक तस्वीर

दलाई लामा ने कहा कि वह करुणा और अहिंसा पर निर्भर न होकर धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की भारतीय अवधारणा की सराहना करते हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने उन सभी दोस्तों के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की, जिन्होंने वास्तव में उन्हें प्यार, सम्मान और विश्वास दिखाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मानवता की सेवा करने और जलवायु की रक्षा के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दलाई लामा ने लोगों से अहिंसा का अभ्यास करने और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी मृत्यु तक अहिंसा और करुणा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा यह मेरे मित्रों को मेरी भेंट है, मेरे सभी भाइयों और बहनों को इन दो बातों को ध्यान में रखना चाहिए अहिंसा और करुणा मेरे जन्मदिन पर, यह मेरा उपहार है।

उन्होंने कहा वह सिर्फ एक इंसान हैं। बहुत से लोग वास्तव में दिखाते हैं कि वे मुझसे प्यार करते हैं और बहुत से लोग वास्तव में मेरी मुस्कान से प्यार करते हैं। मेरी बढ़ती उम्र के बावजूद मेरा चेहरा काफी खूबसूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+