PM मोदी का गाजियाबाद में रोड शो: पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पाबंदियों से लेकर ट्रैफिक तक, हर अपडेट
PM Modi Ghaziabad: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (06 अप्रैल) की शाम गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि, किन-किन चीजों पर पाबंदी रहेगी।

पीएम मोदी का रोड शो मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक अंबेडकर रोड के लगभग 800 मीटर को कवर करेगा। इन इलाकों में कई प्रमुख बाजार, आवासीय कॉलोनियां, कार्यालय हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।
Ghaziabad Traffic advisory: जानिए कौन सा रास्ता खुला और कौन सा रहेगा बंद
- आम जनता चौधरी मोड़ से मालीवाड़ा चौकी की तरफ जाने वाले मार्ग पर पीएम मोदी को रोड शो के दौरान देख सकती है।
- एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने अपील की है कि यात्री वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 01202986100 नंबर भी जारी की है।
- पीएम मोदी के रोड शो मैप के तहत आने वाले इलाकों में सब्जी मंडी कट बंद कर दिया गया है।
- दोपहर एक बजे से भारी वाहन पर प्रतिबंध रहेगा। लालकुआं/साजन मोड़ से चौधरी मोड़, वसुंधरा पुल से मोहननगर, आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा, एएलटी चौराहा से मेरठ तिराहा, जल निगम टी-प्वाइंट से मेरठ तिराहा, तुलसी निकेतन से करन गेट गोलचक्कर और सीमापुरी से मोहननगर वाले रूट पर भारी वाहनों पर रोक है।
- रोड शो वाले रूट पर दोपहर 2 बजे से रोडवेज, निजी और सिटी बसें नहीं जा सकेंग। इस रूट पर दोपहर 3 बजे से ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों के आवागमन भी बंद रहेंगे।
- पार्किंग की सुविधा नेहरूनगर ऑडिटोरियम है।
- पुलिस ने कंप्यूटर मार्केट से भी वाहनों को हटवा दिया है। वहीं अंबेडकर रोड पर एक्सप्रेस मार्केट के बाहर खड़ी गाडियों को भी हटवाया गया है।
पुलिस एडवाइजरी: PM मोदी की रैली में इन-इन चीजों पर रहेगी रोक?
- पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने वाले हथियार, कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार, हैंडबैग, ब्रीफकेस, बैग, ब्लेड, रेजर, थर्मस, टिफिन बाक्स जैसी चीजें ले जाने पर पाबंदी है।
- रोड शो में पहुंचने वाले फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर नहीं ले जा सकते हैं। फूलमाला और गुलदस्ते पर भी पाबंदी है।
- एक से ज्यादा मोबाइल फोन की इजाजत नहीं है।
- आतिशबाजी वाली चीजें, सिगरेट, माचिस, लाइटर की भी मनाही है।
- ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून जैसे उड़ाने वाली चीजों पर भी बैन है।












Click it and Unblock the Notifications