रेलवे स्टेशनों के उपर शॉपिंग मॉल बनने चाहिए-पीएम मोदी
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से मेंदी पाथर के बीच पहली ट्रेन को आज हरी झंडी दिखायी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के साथ ही गुवाहाटी देश में रेल नक्शे पर आ जाएगा। पीएम ने कहा कि रेलवे हमें जोड़ती है, गति देती है, सामर्थ्य देती है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना विकास नहीं हो सकता है। प्रधानमत्री ने कहा कि अब लुक ईस्ट नहीं बल्कि लुक एक्ट की पॉलिसी पर काम करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नार्थ ईस्ट में ऐसा विकास किया जाएगा कि यहां के रोजगारों को देश के दूसरे हिस्सों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश-
- पिछले सौ साल में जितना रेलवे का विकास हुआ उससे कई गुना ज्यादा रेलवे का विकास होगा।
- रेलवे में सौ फीसदी एफडीआई को लागू किया जाएगा।
- एफडीआई के माध्यम से रेलवे में बेहतरीन तकनीक आयेगी।
- देश में रेलवे के प्रसार पर ध्यान दिया जाएगा जिससे पूरे देश में रेलवे की सुविधाओं को बेहतरीन किया जा सकेगा।
- हमारे देशभर के रेलवे स्टेशनों का हाल सौ साल से जस का तस।
- रेलवे स्टेशनों को प्राईवटेज किया जाएगा।
- रेलवे स्टेशनों के उपर होटल मॉल आदि बनाये जाने से रेलवे स्टेशनों की व्यवस्था बदल जाएगी।
- रेलवे स्टेशनों पर देशभर के गरीब आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications