US Congress: 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं', अमेरिकी संसद को संबोधित करने के आमंत्रण पर पीएम मोदी जताया आभार

PM Modi US Congress: अमेरिकी संसद की संयुक्त सभा को संबोधित करने के आमंत्रण पर पीएम मोदी ने आभार जताया है। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

Narendra Modi

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस और सीनेट के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। इसके लिए पीएम अमेरिका के दौर पर जाएंगे, जहां अमेरिकी संसद की संयुक्त सभा को 22 जून को संबोधित करेंगे। वहीं अब पीएम मोदी ने अमेरिका से आए न्योते पर आभार जताया है।

दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने पीएम मोदी को भेजे गये निमंत्रण के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी, जिस पर पीएम मोदी ने आमंत्रण के प्रति खुशी जाहिर की है।

केविन मैक्कार्थी ने लिखा- "भारत के प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। गुरुवार, 22 जून को कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच स्थायी दोस्ती का जश्न मनाने और हमारे दोनों देशों के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर बात करने का अवसर होगा।"

जिस पर पीएम मोदी रीट्वीट करते हुए लिखा- "मैं सुखद निमंत्रण के लिए हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मैककोनेल, सीनेट मेजॉरिटी लीडर चक शूमर और सदन के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज को इस विनम्र आमंत्रण के लिए धन्यवाद देता हूं।''

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं इसे स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और एक बार फिर कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमें अमेरिका के साथ हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों और वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बनी है।

बाइडेन के साथ करेंगे डिनर

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, उनका दौरान 24 जून तक का है। जहां 22 जून को कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 22 जून को बाइडेन ने मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+