विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर पीएम मोदी ने जाहिर किया दुख
नई दिल्ली। पेजावर मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी का आज निधन हो गया। विश्वेशा तीर्थ स्वामी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा है कि श्री विश्वेशा तीर्थ स्वामी जी हमेशा लाखों लोगों के दिल में रहेंगे जिनके लिए वह मार्गदर्शक थे। स्वामी जी अध्यात्म और सेवा में हमेशा लीन रहे। उन्होंने लगातार समाज के लिए काम किया, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति। पीएम ने लिखा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं, मुझे श्री विश्वेशा तीर्थ स्वामीजी से काफी कुछ सीखने को मिला। हाल ही में हमारी मुलाकात गुरु पूर्णिमा के मौके पर हुई थी और यह काफी यादगार मुलाकात थी। उनका अदम्य ज्ञान हमेशा से ही मार्दर्शन करता रहा है। उनके लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।
Recommended Video

बता दें कि पेजावर मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी अब हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने आज सुबह ही अंतिम सांस ली, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे। स्वामी के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर फैल गई है, मुख्यमंत्री बीएस यदुरप्पा ने विश्वेश तीर्थ स्वामी के निधन पर दुख जताया है, आपको बता दें कि शनिवार रात मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया था कि विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत बहुत गंभीर है और उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वे अचेत हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं, टेस्ट में पता चला है कि उनका मस्तिष्क भी सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications