पीएम ने बताया क्या है मन की बात, राजबब्बर ने कहा लेमनजूस
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर मन की बात के जरिए विपक्ष पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए रेडियो की ताकत को लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि मन की बात के जरिए वो काम हुए जिनकी लोगों ने कल्पना नहीं की थी।
पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव विशेष

वहीं कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात लेमनचूस है। वो लोगों ने हर बार मन की बात के जरिए लेमनचूस देते हैं चूसने के लिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ो अरबों खर्च किये बिना रेडियो पर मन की बात के जरिए बहुत से काम हुए है। सेल्फी विद डॉटर, खादी को बढ़ावा, एलपीजी सब्सिडी को छोड़ने जैसे कई अपील उन्होंने रेडियो पर की और लोगों ने इसे माना। उन्होंने कहा कि इन कामों को करने के लिए सरकार को करोड़ो अरबों रुपए नहीं खर्च करने पड़े।
गौरतलब है कि बिहार चुनाव के दौरान महागठबंधन ने पीएम की मन की बात पर रोक लगाने की अपील की थी जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के मुख्य अंश
- इतिहास से नाता नहीं तोड़ना चाहिए, इतिहास बनाने के लिए इतिहास से जुड़ना जरूरी होता है।
- दीवाली में मिट्टी के दिये जलाये, इससे दिया हमारे घर में जलेगा लेकिन रौशनी गरीब के घर होगी।
- रेडियो पर लोगों ने 55 हजार लोगों ने अपनी बात कही और अपने सुझाव दिये, ये बाते सकारात्मक, सृजनात्मक और संरचनात्मक थी।
- मन की बात के जरिए लोगों ने मेरी हर छोटी-छोटी बात को अपना बना लिया।
- मैंने लोगों से अपील की थी कि खादी को प्रोत्साहन दें जिसे लोगों ने माना और खादी की बिक्री में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है।
- रेडियो पर सरकार का कोई अरबो-खरबों रुपया नहीं खर्च होता है।
- मैंने एलपीजी की सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी जिसे लोगों ने सर ऑखों पर रखते हुए 30 लाख लोगों ने छोड़ दिया।
- आकाशवाणी ने सरकार के लोगों को आकाशवाणी को मिले पत्रों की समस्याओं का समाधान का अहम।
- मुझे मन की बात से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
- सुभाषचंद्र बोस रेडियो के माध्यम से देश के लोगों को जागरूक करते थे।
- मैं नेताजी के पूरे परिवार से मुलाकात करुंगा।
- देश के बच्चों में विज्ञान के लिए सवाल उठने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications