पीएम मोदी के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी? जानकर हो जाएंगे हैरान
PM Modi Driver- Security Guard Salary: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजनीति के सबसे ताकतवर और प्रभावशाली नेता हैं। पीएम मोदी की गिनती दुनिया के सबसे अधिक चर्चित प्रधानमंत्री में होती है। पीएम मोदी की पर्सनल लाइफ, दिनचर्या के अलावा सैलरी और उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी होती है। लेकिन आज हम पीएम मोदी की सुरक्षा और उनकी सेवा में लगे कर्मचारियों की सैलरी और उन्हें मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे।
ये वही लोग हैं जो पर्दे के पीछे रहकर प्रधानमंत्री के रोज़मर्रा के कामकाज से लेकर बेहद गोपनीय और अहम जिम्मेदारियों को संभालते हैं। पीएम मोदी से जुड़ी हर गतिविधि को बिना रुके चलाए रखने में इनकी भूमिका बेहद अहम होती है।

बता दें पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था दुनिया की सबसे सख्त और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों में गिनी जाती है। उनकी सुरक्षा में तैनात ड्राइवर और बॉडीगार्ड न सिर्फ खास ट्रेनिंग से गुजरते हैं, बल्कि इन्हें आकर्षक वेतन और सुविधाएं भी दी जाती हैं। तो आइए जानते हैं पीएम के ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, रसोइए और उनके कर्ल्क की मंथली इनकम कितनी होती है?
पीएम मोदी के ड्राइवर को कितनी मिलती है सैलरी?
प्रधानमंत्री कार्यालय में ड्राइवरों को पे-बैंड लेवल 5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन मिलता है। 30 सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, पेंशन राशि हटाने के बाद, इनका मूल वेतन ₹42,800 से ₹44,100 के बीच रहा। उस समय पीएमओ में कुल चार कैब ड्राइवर कार्यरत थे। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
अब पीएमओ में काम करने वाले ड्राइवरों की संख्या बदल चुकी है। केवल वही ड्राइवर पीएम मोदी की कार चला सकते हैं, जिन्होंने इस काम के लिए अलग-अलग टेस्ट पास किए हों। सबसे तेज, कुशल और अनुभव वाले ड्राइवरों को ही ये खास नौकरी दी जाती है।
पीएम मोदी के सुरक्षागार्ड को कितनी मिलती है सैलरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा का महत्वपूर्ण दायित्व स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) निभाता है। यह देश की सबसे विशिष्ट और एलीट सुरक्षा एजेंसी मानी जाती है, जो उच्च-स्तरीय सुरक्षा देती है।
SPG के जवानों और अधिकारियों का वेतन उनके पद और अनुभव के अनुसार तय होता है। एक एसपीजी कमांडो को हर महीने औसतन ₹80,000 से ₹2.5 लाख तक का वेतन मिल सकता है। इस पैकेज में जोखिम भत्ता, विशेष ड्यूटी भत्ता, सरकारी आवास, चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी लाभ शामिल होते हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दायित्व अत्यंत संवेदनशील होता है। SPG कमांडो 24×7 हाई अलर्ट पर तैनात रहते हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण मिलता है। इसी चुनौतीपूर्ण कर्तव्य और निरंतर सतर्कता की वजह से उन्हें अन्य सुरक्षा बलों की तुलना में बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं।
पीएम मोदी के कुक को कितनी सैलरी मिलती है?
इसी तरह, वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री कार्यालय के रसोइयों को पे बैंड लेवल 1 के तहत भुगतान किया जाता था। कथित रिपोर्टों के अनुसार, उनकी वेतन सीमा 18,000 रुपये से शुरू होकर 56,900 रुपये तक जा सकती थी। इस पद के लिए एक रसोइए का मूल वेतन 20,300 रुपये निर्धारित किया गया था।
पीएम मोदी के कर्ल्क को कितनी मिलती है सैलरी?
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में क्लर्क सामान्य प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड के रखरखाव की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। इन्हें पे बैंड लेवल 2 के तहत वेतन मिलता है, जिसकी सीमा 19,000 रुपये से 63,200 रुपये के बीच होती है। PMO में एक क्लर्क का मूल वेतन 33,604 रुपये निर्धारित है।
नोट: ये आंकड़े सरकारी नियमों, वेतन आयोग (जैसे 7वां वेतन आयोग) और विभिन्न रिपोर्टों पर आधारित अनुमान हैं। असल वेतन भत्तों, सेवा अवधि, पोस्टिंग और वरिष्ठता के हिसाब से भिन्न हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications