ग्लासगो से भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

PM Modi, COP26, Glasgow COP26, PM Modi at COP26, Glasgow COP26 PM Modi, PM Modi leaves for india, PM Modi departs for India, Glasgow PM Modi, COP26 climate conference, पीएम मोदी, COP26, ग्लासगो कोप26, कोप26 में पीएम मोदी

ग्लासगो, 03 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार देर रात को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अपने दो दिन की यात्रा के दौरान पाीएम मोदी ने COP26 जलवायु सम्मेलन में भाग लिया और क्लाइमेट चेंज पर अपनी विचार पूरी दुनिया के सामने रखें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो से भारत के लिए रवाना होने से पहले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।

PM Modi

भारत के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, 'हमारे ग्रह के भविष्य के बारे में दो दिनों की गहन चर्चा के बाद ग्लासगो से प्रस्थान। भारत ने न केवल पेरिस प्रतिबद्धताओं को पार किया है, बल्कि अब अगले 50 वर्षों के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडा भी निर्धारित किया है। वहीं पीएम मोदी ने ग्लासगो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी छोटे बच्चों के साथ बात करते भी नजर आएं।

बता दें कि इटली और यूके की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन और COP26 बैठक में भाग लिया। अब मंगलवार को पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री ने G20 और COP26 बैठकों में भाग लेने वाले अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। G20 शिखर सम्मेलन रोम में हुआ और COP26 ग्लासगो में आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि COP-26 का आयोजन 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ग्लासगो में ब्रिटेन की अध्यक्षता में इटली के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। वर्ल्ड लीडर्स समिट (WLS) नामक COP-26 का हाई लेवल सेगमेंट 1 और 2 नवंबर को आयोजित किया गया था। शिखर सम्मेलन में 120 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों ने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+