बैसाखी 2021: PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, कहा- इस त्योहार का किसानों से है विशेष जुड़ाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बैसाखी के पर्व के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, "बैसाखी का यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए। इस त्योहार का हमारे मेहनती किसानों और प्रकृति के साथ विशेष जुड़ाव है। हमारे खेत फलते-फूलते रहें और यह हमारे ग्रह की देखभाल के लिए हमें प्रेरित करें।"

Recommended Video
सभी के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएं त्योहार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले कई दिनों में विशेष त्योहार मनाए जाएंगे, लेकिन बैसाखी का अपना ही विशेष महत्व है। ये त्योहार भारत की विविधता और श्रेष्ठ भावना को दर्शाते हैं। पीएम ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि आने वाले दिनों के सभी त्योहार हम सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएं।
Best wishes on the auspicious occasion of Baisakhi. pic.twitter.com/UkelLgShSs
— Narendra Modi (@narendramodi) April 13, 2021
अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को बैसाखी की बधाई दी है। अमित शाह ने पंजाबी में ट्वीट कर लिखा है, "बैसाखी के पवित्र त्योहार पर सभी देशवासियों को बधाई। नई आकांक्षाओं और ऊर्जा यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।"
देश के कोने-कोने में इन दिनों हर धर्म, मज़हब, जाति के त्योहार हैं। आशा है कि ये नववर्ष सबको स्वास्थ्य और सुरक्षा दे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 13, 2021
उगादी, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, नौरोज़ और नवरात्रि शुभ हों! pic.twitter.com/U5cwzwpLro
राहुल गांधी ने भी देशवासियों को बैसाखी की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि "देश के कोने-कोने में इन दिनों हर धर्म, मजहब, जाति के त्योहार हैं. आशा है कि ये नववर्ष सबको स्वास्थ्य और सुरक्षा दे. उगादी, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, नवरेह और नवरात्रि शुभ हों!"
Chief Minister @capt_amarinder Singh led @PunjabGovtIndia greets all on the sacred occasion of the Saajna Diwas of the #Khalsa Panth and #Vaisakhi. CM recalled that on this auspicious day in 1699, Sri Guru Gobind Singh ji created the ‘Order of Khalsa’ at the holy city of...
— CMO Punjab (@CMOPb) April 13, 2021
(1/2) pic.twitter.com/HWRfmSFGIR
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी प्रदेश के लोगों को बैसाखी की बधाई दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर कहा है कि खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी के पवित्र अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की स्थापना ने सांप्रदायिक सद्भावना के साथ मानवता के लिए करुणा के ज्ञान का प्रचार करते हुए एक भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण का रास्ता तैयार किया।
आपको बता दें कि बैसाखी को फसलों के लिए अच्छे मौसम की शुरुआत होने का दिन माना जाता है। बैसाखी पर्व खासतौर पर सिखों में मनाया जाता है। बैसाखी को पंजाब में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बैसाखी सिखों के 10वें गुरु गुरू गोबिंद सिंह द्वारा खालसा पंथ (सिख आदेश) के स्थापना दिवस को चिह्नित करता है। इस दिन लोग गुरुद्वारों में जाकर पवित्र कुंड में डुबकी लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications