पीएम मोदी ने स्‍वदेशी हाइपरसोनिक तकनीक के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ दी बधाई

पीएम मोदी ने स्‍वदेशी ‘हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान’ के सफल परीक्षण के लिए दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आत्‍मनिर्भर भारत की पहल में हमारे भारत देश ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। भारत में निर्मित 'हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान' (एचएसटीडीवी) का सोमवार को सफल प्रायोगिक उड़ान परीक्षण किया। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ को बधाई दी।

pmmodi

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "आज हाइपरसोनिक टेस्ट डिमॉन्स्ट्रेशन व्हीकल की सफल उड़ान के लिए डीआरडीओ को बधाई। हमारे देश के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित स्क्रैमजेट इंजन ने उड़ान को ध्वनि की गति से 6 गुना गति प्राप्त करने में मदद क। आज बहुत कम देशों के पास ऐसी क्षमता है।"

गौरतलब है कि इस सफल परीक्षण के बाद भारत भी दुनिया के उन चुने हुए देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास अगली पीढ़ी की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डेवलेप करने की क्षमता है। डीआरडीओ के आलाअधिकारियों ने जानकारी दी कि हाइपरसोनिक प्रणोदन प्रौद्योगिकी पर आधारित एचएसटीडीवी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है जो लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइलों और हवाई रक्षा प्रणाली जैसे भविष्य के उपकरण विकसित करने में भारत की मदद करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि एचएसटीडीवी मिसाइलों को लगभग 6 मैक या ध्वनि की गति से छह गुना अधिक रफ्तार प्रदान करने में सक्षम है। बता दें ये तकनीकि अमेरिका,रूस और चीन जैसे संपन्‍न देशों के पास ही ये तकनीक है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा,'डीआरडीओ ने आज ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में व्हीलर द्वीप स्थित एपीजे अबदुल कलाम प्रक्षेपण परिसर से पूर्वाह्न 11 बजकर तीन मिनट पर हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान की प्रायोगिक उड़ान के साथ हाइपरसोनिक वायु संचालित स्क्रैमजेट प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया है। ''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+