ओबामा के बाद केजरीवाल के लिए चाय बनायेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को फोन करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव प्रचार से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर जोरदार हमले बोले थे और उन्होंने कभी भी केजरीवाल का नाम नहीं लिया था।

नरेंद्र मोदी ने पहली बार अरविंद केजरीवाल से बात की है। वहीं प्रधानमंत्री से बात करने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वह उनसे मिलने आयेंगे और उनके साथ चाय पीयेंगे। देखने वाली बात है कि सरकार में आने के बाद अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी के बीच संबंध कैसे रहेगे।
Spoke to @ArvindKejriwal & congratulated him on the win. Assured him Centre's complete support in the development of Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 10, 2015 तो क्या मोदी बनायेंगे केजरीवाल के लिए चाय
दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मेहमानवाजी के लिए जाने जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान पीएम ने उन्हें खुद चाय बनाकर पिलायी थी। ऐसे में पहली बार अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत कैसे करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल और मोदी के बीच जमकर तीखे बयानों का दौर चला था। ऐसे में दिल्ली में केजरीवाल की भारी जीत के बाद दोनों ही नेताओं के बीच कैसा सामंजस्य होगा यह आने वाले समय में तय होगा।












Click it and Unblock the Notifications