स्लोवाकिय के पीएम पर हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की निंदा, बोले- पूरा देश आपके साथ खड़ा

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को बुधवार को सरेआम गोली मार दी ई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें राजधानी ब्रैटिस्लावा से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर हैंडलोवा शहर में गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा लगा है। मैं इस कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मैं प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल समय में भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ पूरी मजबूती और एकता के साथ खड़ा है।

pm modi

रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री फिको को कार से ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट की मानें तो रूस समर्थक प्रधानमंत्री को हाउस ऑफ कल्चर के बाहर गोली मारी गई है। यहां वह एक मीटिंग कर रहे थे। पीएम फिको हाउस ऑफ कल्चर के बाहर लोगों से बात कर रहे थे,इसी दौरान गोलियां चलने लगी और प्रधानमंत्री गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े।

स्लोवाकिया के सरकारी मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री पर चार गोली चलाई गई, जिसमे से एक गोली प्रधानमंत्री को लगी। गोली लगने के बाद मौके पर संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया। बाद में पूरे इलाके को चारो तरफ से घर लिया गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने इस हमले को क्रूर बताते हुए प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+