कोरोना महामारी में आर्थिक संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी ने मैदान में उतारे ये दो खास अधिकारी, जानिए इनके बारे में
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती खड़ी है, ऐसे में इस मुश्किल से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी वरिष्ठ अधिकारी को पीएमओ से हटाकर अब देश की अर्थव्यवस्था की हालत को बेहतर करने के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एके शर्मा और तरुण बजाज को पीएमओ से हटाकर अहम आर्थिक जिम्मेदारी दी गई है।

Recommended Video
बता दें कि बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी हैं, उन्होंने वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ इकोनोमिक्स अफेयर्स सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अतानु चक्रबर्ती की जगह पर 30 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि बजाज पीएमओ में अडिशनल सचिव के पद पर तैनात थे। अरुण शर्मा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह पीएमओ में अडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे, उन्हें अब माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वह 30 अप्रैल से अरुण कुमार पांडा की जगह लेंगे।
यह अहम फैसला रविवार को एसीसी की अहम बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसके साथ ही कोरोना के मामलों से निपटने के लिए नए अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर सेक्रेटरी प्रीति सूडान के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि वह 30 अप्रैल को रिटायर हो रही थीं। सुधांशु पांडे को यूनियन फूड सेक्रेटरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को स्टील सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications