चंद्रयान 3 की सफलता पर PM मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका से कॉल करके दी ISRO चीफ एस सोमनाथ को बधाई

PM Modi Call to ISRO Chief: चंद्रयान 3 की सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ को साउथ अफ्रीका से कॉल करके बधाई दी।

इसरो के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्‍त 2023 की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरते ही भारत उस विशेष क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें और उनकी टीम को बधाई।

success of Chandrayaan 3

पीएम मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत में कहा कि सोमनाथ जी, आपका नाम सोमनाथ है, जो चंद्रमा से जुड़ा है और इसलिए आपके परिवार वाले भी आज बहुत खुश होंगे। मेरी तरफ से आपको और आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि वह इसरो प्रमुख को बाद में आमने-सामने जाकर बधाई देंगे। बुधवार शाम को यह भारत के लिए एक बड़ी छलांग थी क्योंकि चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका में मौजूद प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण में ऑनलाइन शामिल हुए। आज शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, भारत अब चंद्रमा पर है।

पूरे देश में लोगों ने इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाया। बेंगलुरु में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो मुख्यालय के अधिकारियों ने उस समय तालियां बजाईं। दुनियाभर से भारत व इसरो को बधाई मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+