कौन हैं वो महिला, जिसे PM मोदी झुककर कर रहे हैं नमस्कार, बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ खिंचवाई तस्वीरें
Recommended Video

नई दिल्ली। हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हुई थी, जिसमें पीएम मोदी के साथ एक महिला की तस्वीर थी। वो महिला लगभग हर बड़े इवेंट पर उनके साथ नजर आती हैं। और सिर्फ मोदी ही नहीं, बल्कि इनकी तस्वीरें तो बराक ओबामा से लेकर जस्टिन ट्रूडो तक के साथ हैं। अब एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पीएम मोदी एक महिला को झुककर नमस्कार कर रहे हैं। इस तस्वीर में दिखाई देने वाली महिला को लेकर लोगों ने उत्सुकता जताई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर वो महिला कौन हैं, जिसे पीएम झुककर नमस्कार कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये महिला आम महिला नहीं हैं। बड़े-बड़े सितारों, राजनेताओं के साथ इनकी तस्वीरें सामने आ चुकी है। आइए आपको बताएं कि महिला हैं कौन?

पीएम मोदी के साथ तस्वीर
पीएम मोदी के साथ तस्वीर में दिखाई देने वाली महिला महिला दीपिका मॉन्डल हैं। दीपिका एक एनजीओ दिव्य ज्योति कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी की चीफ फंक्शनरी ऑफिसर हैं। ये तस्वीरें साल 2015 की हैं, जहां एनजीओ के कार्यक्रम में पीएम शामिल हुए थे। दीपिका साल 2003 से एनजीओ के लिए काम कर रही हैं। अपनी समाजसेवा के लिए वो जानी जाती है। अपनी एनजीओ की मदद से दीपिका लोगों को सबल बनाती है। उन्हें स्वाबलंबी बनने में मदद करती हैं।

समाजसेवी हैं दीपिका
आपको बता दें कि दिव्य ज्योति कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी लोगों को आर्ट एंड कल्चर, शिक्षा, कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, तकनीकी शिक्षा जैसी चीजों की वोकेशनल ट्रेनिंग देकर उन्हें सबल बनाती है। ये एनजीओ कला और संस्कृति के क्षेत्र में कामन कर रही है। एनजीओ दिल्ली, महाराष्ट्र और वेस्ट बंगाल में लोगों के बीच भारतीय कला और संस्कृति को विकासित कर रहा है।

बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ तस्वीरें
दीपिका राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, विद्या बालन, कमल हासन जैसे सितारों के साथ तस्वीरें खिंचवा चुकी है। उनकी ऐसी कई तस्वीरें उनके फेसबुक पेज पर मौजूद है।

पीएम के साथ तस्वीर हुई वायरल
हाल ही में पीएम मोदी के साथ एक महिला की तस्वीर वायरल हुई थी। लोगों ने उनमके बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई। वो महिला गुरदीप कौर चावला हैं, जो पीएम मोदी के भाषणों को ट्रांसलेट करती हैं। वो एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस इंटरप्रिटेटर हैं। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अनुवादक का काम करती हैं। प्रधानमंत्री जब भी हिंदी में भाषण देते हैं या बात करते हैं, तो गुरदीप ही उसे इंग्लिश में ट्रांसलेट करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications