ट्विटर पर पीएम मोदी ने सुपरस्टार शाहरूख खान को मात दी
नई दिल्ली। हम सबको पता है कि पीएम मोदी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं जिसकी वजह से उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और आलम यह है कि पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को पीछे छोड़ दिया है।
मालूम हो कि 16 जनवरी को नरेन्द्र मोदी के फॉलोवरों की संख्या 1,73,71,600 हो गई जबकि शाहरुख खान के 1,73,51,100 फॉलोवर थे। मोदी इंडिया में ऐसे नेता है जिनके ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर हैं।
अब मोदी सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर केवल बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन से पीछे हैं जिनके फॉलोवरों की संख्या करीब 1.89 करोड़ है। मोदी के प्रशंसक उनसे जब से ज्यादा तब जुड़े जब उन्होंने देश को आगे बढ़ाने वाले मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, मन की बात और सेल्फी विथ डॉटर जैसे कैंपेंन शुरू हुए। लोगों को मोदी बातें प्रभावित करती हैं।













Click it and Unblock the Notifications