'रंग दे तू मोहे गेरुआ' बीजेपी का टैग लाइन बन जाए तो अच्छा होगा: शाहरुख खान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में हैं। मगर अब वो अपने जिंदगी में कोई नया विवाद नहीं चाहते हैं और पूरी लगन से अपनी आने वाली फिल्म दिलवाले के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

शाहरुख ने कहा देश में असहिष्णुता नहीं है। आपको बताते चलें कि हाल ही में देशभक्ति के उपर उठे मसले पर शाहरुख खान ने कहा था कि यह बेहद दुखद है कि हर बार फिलम रिलीज करने से पहले हमें साबित करना होता है कि हम देशभक्त हैं। शाहरुख ने कहा कि मैं अपने बच्चों को धर्म से जुड़े फैसले लेना नहीं सिखाता फिर भी लोग कई बार आपकी बात का दूसरा मतलब निकाल लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications