Independence Day: पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन में एट होम कार्यक्रम में हुए शामिल, देखिए वीडियो
Independence Day: देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ सहित अन्य नेता शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल यह आयोजन किया जाता है। यह समारोह देश के राष्ट्रपति द्वारा यह भोज आयोजित किया जाता है। इसमें देश के प्रधानमत्री, उपराष्ट्रपति सहित अनेक नेता शामिल होते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह शुभ घड़ी है। जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, फांसी के तख्ते पर चढ़कर भारत मां की जय के नारे लगाने वाले, अनगिनत आजादी के दीवानों को नमन करने का यह पर्व है। उनके पुण्य स्मरण करने का पर्व है। आजादी के दीवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। यह देश उनका ऋणी है। ऐसे महापुरुषों के प्रति हम श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज जो महानुभव राष्ट्र रक्षा के लिए और राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी लगन से और प्रतिबद्धता के साथ देश की रक्षा कर रहे हैं। देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। चाहे वह हमारा किसान हो। हमारा जवान हो। हमारे नौजवानों का हौसला हो। हमारी माता-बहनों का योगदान हो। दलित हो पीड़ित हो शोषण हो वंचित हो। अब हम लोगों के बीच भी स्वतंत्रता के प्रति उसकी निष्ठा, लोकतंत्र के प्रति उसकी श्रद्धा, यह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरक घटना है। मैं आज ऐसे सभी लोगों को आदर पूर्वक नमन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications