ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे पीएम मोदी, जानिए पहले नंबर पर कौन

ब्रैंडवॉच कंपनी द्वारा ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी को एक महिला ने मात दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर रहे।

नई दिल्ली, 9 नवंबर। जब से पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से पूरी दुनिया को उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। विश्वभर में भारत की ख्याति बढ़ी है। कुल मिलाकर पीएम मोदी एक प्रभावशाली शख्स के तौर पर उभरे हैं। हाल ही में द मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा कराए गए सर्वे में पीएम मोदी को दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता करार दिया गया था। इस लिस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को भी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी को एक महिला ने मात दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी दूसरे नंबर पर रहे।

दूसरे स्थान पर पीएम मोदी, 35वें नंबर पर सचिन

दूसरे स्थान पर पीएम मोदी, 35वें नंबर पर सचिन

कंज्यूमर इंटेलिजेंस कंपनी ब्रैंडवॉच ने इस साल के ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है और इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं लिटिल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इस लिस्ट में 35वां स्थान मिला है। मजे की बात ये है कि इस लिस्ट में सचिन ने अमेरिकी एक्टर ड्वेन जॉनसन, लियोनार्डो डि कैप्रियो और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा और अन्य कई प्रसिद्ध हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन की पॉपुलैरिटी के पीछे ये रहे कारण

सचिन की पॉपुलैरिटी के पीछे ये रहे कारण

इसके पीछे का कारण बताते हुए सूची जारी करने वाली कंपनी ने कहा कि सचिन लगातार कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाते रहे हैं, इसके अलावा वह कई आवश्यक मुद्दों को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। साथ ही वह किसी भी ब्रांड का प्रमोशन बहुत ही सावधानी से करते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रसिद्धि बढ़ी है। बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान सचिन, राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक दशक से अधिक समय से यूनिसेफ से भी जुड़े हुए हैं। सचिन को साल 2013 में दक्षिण एशिया का राजदूत नियुक्त किया गया था। तेंदुलकर ने ग्रामीण और शहरी भारत दोनों में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल में कई पहलों का समर्थन किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में निक जोनास, निकी मिनाज, बेयॉन्से, लियाम पायने, लुइस टॉमलिंसन, ब्रूनो मार्स और ताकाफुमी होरी को भी शामिल किया गया है।

ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्सियत बनीं टेलर स्विफ्ट

ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्सियत बनीं टेलर स्विफ्ट

ट्विटर पर सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में अमेरिका की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने टॉप किया है। इस 50 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में 61 प्रतिशत पुरुष हैं जबकि 39 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं इस लिस्ट में 67 प्रतिशत लोग अमेरिका से हैं जबकि 13 प्रतिशत लोग ब्राजील से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+