अखिलेश से पूछिए CBI का शिंकजा किसने कसा था? PM मोदी ने रामगोपाल यादव से क्यों कही ये बात
PM modi Akhilesh yadav news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। लेकिन पीएम के संबोधन के पहले ही विपक्षी के सांसदों ने हंगामा करते हुए वॉकआउट कर दिया।
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी को पुराने घटनाक्रम की याद दिलाई। पीएम मोदी ने संबोधन में सपा सांसद रामपोगाल से कहा कि, रामगोपाल जी भतीजे को भी बताएं, CBI का शिकंजा कसने वाला कौन था।

पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्ष की आलोचना की और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के एक बयान का हवाला दिया और समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव से सवाल किया।
मोदी ने रामगोपाल से पूछा कि, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुलायम जी कभी झूठ बोलते थे क्या? वे कभी झूठ नहीं बोलते थे। यह बात रामगोपाल जी को अपने भतीजे (अखिलेश) को भी बताना चाहिए। रामगोपाल जी को अपने भतीजे को यह भी बताना चाहिए कि राजनीति में एंट्री करते ही सीबीआई का शिकंजा कसने वाला कौन था? बता दें कि उस समय यूपीए की सरकार केंद्र में दी।
पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट की वो टिप्पणी भी याद दिलाई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को पिंजरे में बंद तोता बताया था। पीएम मोदी ने कहा, हमारे लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई एक मिशन है। ये हमारे लिए चुनाव में हार-जीत का विषय नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनके भविष्य को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में कमी और सकारात्मक विकास पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने आपातकाल के दौर को भी याद किया और विपक्ष पर कांग्रेस को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। उन्होंने दोहरे मापदंड, फर्जी बयानों और वीडियो के जरिए हेरफेर करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और चुनाव परिणामों के बाद उनके सहयोगियों की खुशी पर सवाल उठाया।
प्रधानमंत्री ने अपने परिवार को दोष से बचाने के लिए खड़गे की प्रशंसा की और कांग्रेस पर दलित-पिछड़े वाली मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने उन्हें संविधान के खिलाफ उनके पिछले कार्यों की याद दिलाई। अंत में, पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान की सबसे बड़ी विरोधी है।












Click it and Unblock the Notifications