लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- जान और जहान दोनों जरूरी
नई दिल्ली। लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक समाप्त हो गई है। अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है। वहीं, पीएम मोदी ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने के संकेत दिए हैं।
Recommended Video

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था तो शुरू में ही जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।'
पीएम मोदी ने कहा, 'अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।' पीएम मोदी के 'जान भी और जहान भी' बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार कुछ सेक्टर के लिए राहत का ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें लॉकडाउन पर समझौता नहीं करना चाहिए और अगले 15 दिनों के लिए इसे बढ़ाने के सुझाव मिल रहे हैं। पीएम ने कहा कि अगले 1-2 दिनों में भारत सरकार अगले 15 दिनों के लिए दिशा-निर्देशों का ऐलान करेगी।' वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सही फैसला लिया है। आज भारत की स्थिति विकसित देशों की तुलना में इसलिए बेहतर है क्योंकि हमने लॉकडाउन पहले लागू किया।'
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications