भारत में निवेश की अपार संभावनायें है- प्रधानमंत्री

अहमदाबाद। गुजरात में वाइब्रैंट गुजरात समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समिट एक परिवार का मिलन है। उन्होंने कहा कि इस मंच पर दुनियाभर के विचारों को साझा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया आतंकवाद की चपेट में है। आतंकवाद अपने पैर पसार रहा है और हमें इससे एकसाथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहाकि फ्रांस में हुए हमले की निंदा करते हैं और संकट की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं।

narendra modi

भारत होगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में व्यापार को आसान बनाने के लिए भारत सरकार हर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व बैंक के चेयरमैन के दौरे के समय उन्होंने कहा था कि अगर भारत व्यापार को आसान बना दे तो भारत ग्लोबल इंडेक्स में 150 से 50 की श्रेणी में आने की क्षमता रखता है। पीएम ने कहा कि हम बहुत जल्द ऐसी नीतियों को आगे लेकर आयेगे जिससे देश में व्यापार को आसान किया जा सके।

सिर्फ घोषणाएं नहीं की काम किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने विकास को रफ्तार देने के लिए सिर्फ घोषणाएं नहीं की बल्कि ठोस नीतियों के जरिए इसे आगे बढ़ाने की कोशिश की। योजना आयोग को नया कलेवर देकर इसकी संभावनाओं को बढ़ाया है। साथ की कोयला के ब्लॉक आवंटन की नीलामी को पारदर्शी और तेज बनाकर उर्जा के क्षेत्र में समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म करने का काम किया है।

दुनियाभर के देश भारत के साथ आना चाहते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में भारत के प्रति रुचि, गौरव और आकर्षण बढ़ रहा है और ये हमारी बहुत बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा दुनियाभर के देश भारत के साथ काम करने के इच्छुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वीकृति मिलना देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि योग के जरिए हम नकारत्मकता से बाहर आ सकते हैं।

मंदी से निपटने के लिए विकास में देश के आखिरी व्यक्ति को शामिल करना जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में मंदी के दौर को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि क्या हमने कभी सोचा की यह मंदी क्यों आ रही है। मंदी आने का मुख्य कारण है कि विकास में देश का आखिरी आदमी शामिल नहीं है। महात्मा गांधी दरिद्र समाज के अग्रणी पैरोकार थे। हमें उनके विचारों को समझने की जरूरत है। उनके विचारों में वैश्विक मंदी से निपटने की ताकत मिल सकती है। जब विकास में देश का आखिरी आदमी शामिल होगा तो वैश्विक मंदी से निपटा जा सकता है।

आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने में 30 साल से अधिक का समय लग गया लेकिन हम आर्थिक विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि आइएफ ने कहा है कि भारत आने वाले समय सबसे मजबूत आर्थिक शक्ति के रूप में उभरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+