रियो खिलाड़ियों को आपके संदेश पहुंचाने के लिए मैं पोस्टमैन बनुंगा- नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के जरिए देश को संबोधित करते हुए रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाते हुए देश के लोगों से आगे आने को कहा। मन की बात में पीएम मोदी ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के सूरज उपाध्याय की कविता कविता को सुनाया और लोगों से अपने संदेश खिलाड़ियों तक पहुंचाने को कहा।

PM Modi addresses Mann Ki Baat inspires players for Rio Olympic

शुरु हुई ललकार खेलों की
प्रतियोगिताओं की बहार की
खेलो की इस महाकुंभ में रियो रुमझुम में
भारत की ऐसी शुरुआत हो,
सोने और चांदी और कांसे की बरसात हो
अब हमारी भी बारी हो, ऐसी अपनी तैयारी हो
हो निशाना सोने पे, ना हो निराश तुम खोने पे
करोड़ो दिलों की शान हो, अपने खेलों की जान हो
ऐसे कीर्तिमान बनाओ, रियो में ध्वज लहराओ

पीएम मोदी के भाषण के मुख्य अंश

  • गीता में भगवान कृष्ण कहते हैं कि सभी वृक्षों में पीपल हूं, शुक्राचार्य कहते हैं कि ऐसा कोई वृक्ष नहीं जिसमें औषधि नहीं।
  • हजारों डॉक्टरों ने हर महीने की 9 तारीख को निशुल्क इलाज करने के लिए आगे आये हैं, लेकिन जरूरत है कि लाखों डॉक्टर इसके लिए आगे आये।
  • महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान शुरु किया है। इसके तहत हर महीने सरकारी अस्पतालों में हर महीनों की 9 तारीख को निशुल्क इलाज किया जाएगा।
  • हमारे देश में हर वर्ष 3 करोड़ महिलायें गर्भावस्था धारण करती हैं, कई महिलायें इस कार्यकाल में महिलाओं की मौत होती है।
  • डॉक्टर ने जितने दिन का दवा का कोर्स बताया है उसे जरूर पूरा करें, अन्यथा जीवाणु ताकतवर हो जाते हैं।
  • जब तक डॉक्टर लिख कर ना दें किसी भी तरह की दवा नहीं ले, गलत एंटिबायोटिक्ट की वजह से हमें कई तरह की दिक्कतें होती हैं। डेगूं से बचने के लिए उचित उपाय जरूर करें।
  • कुछ दिनों पहले अकाल था, लेकिन राज्य सरकार और केंद्र सरकार लोगों को मदद देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
  • कलाम जी को सच्ची श्रद्धांजली इन तकनीक को बढ़ाने के साथ ही होगी।
  • अटल ग्रैंड चैलेंजेस के नाम से हम नयी शुरुआत कर रही है। इसमें समस्याओं के समाधान के साथ आने वालों को सरकार सम्मानित करेगी।
  • अटल इंक्युबेशन के लिए सरकार 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी।
  • युवाओं के लिए अटल टिंकरिंग लैब, अटल इंक्युबेशन की शुरुआत की जाएगी, इसके लिए 10 लाख रुपए के अलावा पांच साल के लिए रखरखाव के लिए 10 लाख रुपए दिये जायेंगे।
  • टेक्नोलॉजी को आप पकड़ नहीं सकते हैं, उससे अगर कदम मिलाने हैं और आगे बढ़ना है तो रिसर्च और इनोवेशन की बहुत जरूरी है।
  • आपका संदेश पहुंचाने के लिए देश का पीएम आपका पोस्टमैन बनने को तैयार हैं, आप अपने संदेश दीजिए मैं हर खिलाड़ी तक पहुंचाउंगा।
  • जीत व हार अलग है, लेकिन इस खेल तक पहुंच पाना बड़ी उपलब्धि हैं।
  • यहां तक जो खिलाड़ी पहुंचता है वह कड़ी मेहनत तक पहुंचता है, बहुत कुछ छोड़कर तैयारी में जुटा रहता है।
  • खिलाड़ी रातोरात नहीं बनते, बहुत बड़ी तपस्या के साथ बनते हैं।
  • रियो ओलंपिक हमारे कानों में बार-बार गूंजने वाला है, हमारे खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी है।
  • लालकिले से जो बोला जाए व पीएम की नहीं बल्कि देशवासियों की होनी चाहिए।
  • आपके मन में भी अगर कुछ बातें हैं जो आप चाहते हैं कि लालकिले से मैं कहूं तो कृप्या मुझे वह संदेश भेजे। आप अपने सुझाव, सलाह, नये विचार दीजिए मैं देशवासियों तक इसे पहुंचाउंगा।
  • आप भी कार्यक्रम करिये और हमें तस्वीरें साझा कीजिए।
  • आजादी का पर्व सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि दीवाली की तरह का उत्सव होना चाहिए।
  • हममे से कई लोग ऐसे हैं जिनका जन्म आजाद देश में हुआ हैं, मैं पहला पीएम हूं जो आजादी के बाद पैदा हुआ। हिंद छोड़ो के 75 साल हो गये हैं, हमें देश के लिए नये संकल्प लेने का मौका है।
  • यहां लोगों ने रेलवे स्टेशन को सौदर्यीकरण किया है, यहां लोगों ने प्लास्टिक की बोतलों से वर्टिकल गार्डेन बनाया है।
  • संसद सत्र के दौरान मुझे एक सुखद अनुभव हुआ, मुझसे अलीगढ़ से कुछ लोग मिलने आये थे।
  • टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही हैं, आपको ऐसी चीजों से बचना चाहिए और पैसों के मोह में पड़कर कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहिए।
  • विकास, समानता, ममभाव, के जरिए ही आगे बढ़ा जा सकता है।
  • इन लोगों ने अपने जेल के अनुभवों को बताते हुए कहीं भी नफरत, कटुता का इजहार नहीं किया। उनके चेहरे पर किसी भी तरह का गुस्सा या नफरत नहीं थी।
  • मैंने इस दौरान नेल्सन मंडेला के कई सहयोगियों के साथ मुलाकात की।
  • महात्मा गांधी ने जिस ट्रेन में सफर किया था, वहा पीटर मैरिसबर्ग स्टेशन पर पहुंचने का मुझे मौका मिला था।
  • दक्षिण अफ्रीका की यात्रा मेरे लिए तीर्थ यात्रा थी, गांधी और मंडेला की बातें मुझे याद आती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+