Cowin Conclave:PM मोदी ने कहा- कोई भी देश कोरोना से अकेला नहीं लड़ सकता, 50 देशों को कोविन में है रुचि

Cowin Conclave:PM मोदी ने कहा- कोई भी देश कोरोना से अकेला नहीं लड़ सकता, 50 देशों को कोविन में है रुचि

नई दिल्ली, 05 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार 05 जुलाई) कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों की मौत हुई है, ''मैं उन सभी लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कोई भी देश कितना भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन वह इस तरह की महामारी का सामना अकेले नहीं कर सकता है।'' पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से उभरने के लिए वैक्सीनेशन ही बस एक मात्र उपाय और उम्मीद है। हमने शुरुआत से ही वैक्सीनेशन अभियान को डिजिटल माध्यम से जोड़ा है, क्योंकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ सके। इस महामारी के खिलाफ हम सभी को एकसाथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।''

Recommended Video

    PM Modi CoWIN Global Conclave: PM Modi बोले- Corona महामारी विश्व के लिए चुनौती | वनइंडिया हिंदी
    Cowin Global Conclave

    इन 50 देशों ने कोविन में दिखाई है रुचि

    पीएम नरेंद्र मोदी ने दोपहर 3 बजे इस कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। भारत इस कॉन्क्लेव में अन्य देशों के लिए अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाने के लिए डिजिटल साधन के रूप में 'कोविन' मंच की पेशकश कर रहा है। भारत में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है, उसी वक्त से कोविन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भारत अपना टीकाकरण अभियान चला रहा है। कोविन प्लेटफॉर्म पर यूजर अपने स्थान और उम्र के अनुसार वैक्सीन स्लॉट बुक कर सकते हैं। लगभग 50 अन्य देशों ने कोविन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने में रुचि दिखाई है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने कहा था, इन 50 देशों में कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और युगांडा शामिल हैं। इन 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान को चलाने के लिए कोविन को अपनाने में रुचि दिखाई है।

    कोविन का ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर मुफ्त में साझा करेगा भारत

    डॉ. आरएस शर्मा ने कहा था कि भारत ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर को मुफ्त में साझा करने के लिए तैयार है। डॉ. आरएस शर्मा के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को कोविन का एक ओपन-सोर्स वर्जन बनाने और इसे किसी भी देश को मुफ्त में देने का निर्देश दिया है।

    एनएचए ने अपने एक ट्वीट में कहा है, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव पर अपने विचार साझा करेंगे क्योंकि भारत कोविन को कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए दुनिया भर के देशों को मुफ्त में देने की पेशकश करता है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+