किसानों को मिल रहे 6 हजार खटाखट-खटाखट! जानें कैसे करें अप्लाई? मोदी ने जारी की 20,000 करोड़ की 17वीं किस्त
Modi Govt Cabinet: नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन यानी सोमवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया गया। पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की पहली फाइल पर नरेंद्र मोदी ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत, 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालते ही सबसे पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं। आइए जानते हैं क्या है किसान निधि? कब हुई शुरुआत? कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

पीएम किसान निधि एक सरकारी योजना है जो किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका पूरा नाम "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" है। पीएम किसान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- सबसे पहले पीएम किसान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं।
- 'New Farmer Registration' पर क्लिक करें।
- अपने आधार कार्ड की जानकारी और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- सबमिट करने के बाद आपका आवेदन प्रक्रिया में आ जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
छोटे और सीमांत किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है।
आवेदक के पास वैध आधार कार्ड होना चाहिए।
आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक हो
कितनी मिलती है निधि?
पीएम किसान निधि के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
पीएम किसान निधि का लाभ?
यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती-बाड़ी से संबंधित खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications