PM Kisan Yojana: अटक सकती है पीएम सम्मान निधि की 17वीं किस्त, जल्द करवाएं ये तीन काम

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र की मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना का पूरे देश के किसानों फायदा पहुंचा रही है। जिसके तहक किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता हैं।

इस योजना के तहक किसानों को सालाना 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाती है, जो कि 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में बैंक खाते में डाले जाते हैं। ऐसे में इस बार किसानों के लिए 17वीं किस्त जारी होगी, लेकिन इससे पहले ऐसा भी हो सकता है कि कुछ किसानों की ये किस्त अटक भी सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi

इस महीने आ सकती है 17वीं किस्त

हाल ही में फरवरी 2024 में किसानों की सम्मान निधि की 16वीं किस्त मिली थी। 28 को जारी की गई 16वीं किस्त में लगभग देश के 9 करोड़ किसानों को पैसे मिला था। वहीं योजना के मुताबिक हर किस्त 4 महीने के अंतराल में जारी की जारी की जाती है। ऐसे में अब अगली 17वीं किस्त इस साल जून-जुलाई महीने में जारी की जा सकती है।

इन तीन वजहों से अटक सकती है 17वीं किस्त

  • 1. भू-सत्यापन: 17वीं किस्त आने से पहले भू-सत्यापन करना बेहद जरूरी है। योजना से जुड़े नियमों के मुताबिक हर लाभार्थी किसान को भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में जिनका ये काम नहीं हुआ है, उनकी किस्त के रकम अटक सकती है।
  • 2. ई-केवाईसी: वहीं दूसरा काम ई-केवाईसी से जुड़ा है। जो कि करवाना जरूरी है। ऐसे में अगर ई- केवाईसी नहीं हुई तो किस्त का रूकना तय है। बताया गया है कि 16वीं किस्त में भी कई किसानों के पैसे रूक गए थे।
  • 3. आधार कार्ड लिंक: तीसरा और आखिरी काम आधार कार्ड को लिंक कराने से जुड़ा है। बैंक खाते से आधार को लिंक करवाना जरूरी है। अगर आधार लिंक नहीं हुआ तो भी किस्त अटक सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+