PM Kisan 23rd Installment का पैसा अटक गया? स्टेटस 'ग्रीन' होने पर भी नहीं आई 23वीं किस्त, तो तुरंत करें ये काम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त 20 जून को जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए 2000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इस कदम से करोड़ों किसानों को सीधा फायदा मिला और उनके बैंक खातों में राशि पहुंच गई। हालांकि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं।

अगर आपका स्टेटस सही दिख रहा है और फिर भी किस्त नहीं मिली है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कृषि विभाग ने शिकायत दर्ज करने की आसान ऑनलाइन व्यवस्था दी है, जिससे किसान अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं और समाधान पा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत सरल है।

PM Kisan Yojana

किस कारण रुक सकता है पैसा

कई बार तकनीकी वजह, बैंक सर्वर की देरी या सिस्टम अपडेट के कारण किस्त अटक जाती है। अगर आपका बेनिफिशियरी स्टेटस ग्रीन है यानी ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक खाते से आधार लिंकिंग पूरा है, फिर भी पैसा नहीं आया है तो यह अस्थायी समस्या हो सकती है। ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करना सही कदम माना जाता है ताकि विभाग आपकी फाइल दोबारा जांच सके।

ये भी पढ़ें: PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना का मिनटों में कैसे करें आवेदन? ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस

ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत दर्ज

शिकायत करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और कैप्चा भरें। इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।

फॉर्म में आपको 'क्वेरी टाइप' के ड्रॉपडाउन में जाकर "Account Correct But Installment Not Received" विकल्प चुनना होगा। नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी समस्या साफ शब्दों में लिखें और फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद कृषि विभाग आपकी शिकायत की जांच शुरू करेगा।

हेल्पलाइन नंबर से भी मिलेगी मदद

अगर आप ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे हैं तो पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर कॉल कर सकते हैं। यहां कस्टमर सपोर्ट आपकी समस्या दर्ज करेगा और आगे की प्रक्रिया में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 20 जून को आपके खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं? अभी चेक कर लें कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+