PM Kisan Yojana: 20 जून को आपके खाते में 2000 रुपये आएंगे या नहीं? अभी चेक कर लें कैसे मिलेगा योजना का लाभ
PM Kisan Yojana Beneficiary Status: देशभर के लाखों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 23वीं किस्त जारी होने की तारीख तय हो गई है। केंद्र सरकार 20 जून 2026 को किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त भेजेगी। योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की गई है।
इससे पहले मार्च 2026 में जारी हुई 22वीं किस्त के जरिए करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिली थी। हालांकि इस बार भी कई किसानों की किस्त अटक सकती है। छोटी-छोटी तकनीकी या दस्तावेजी गलतियां भुगतान रुकने की वजह बन सकती हैं। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे समय रहते अपना स्टेटस, e-KYC और बैंक रिकॉर्ड की जांच कर लें ताकि 23वीं किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

20 जून को जारी होगी 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम एक साथ नहीं बल्कि तीन बराबर किस्तों में भेजी जाती है। हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: 2 दिनों में खत्म होगा 9 करोड़ से अधिक किसानों का इंतजार,PM मोदी कहां से भेजेंगे 23वीं किस्त के पैसे?
उस दौरान 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये भेजे गए थे। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक 22 किस्तों के जरिए किसानों को 4.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिल चुकी है। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं। केवल पात्र किसानों के खातों में ही किस्त भेजी जाती है।
पात्रता की मुख्य शर्तें-
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उसके नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए।
- वह आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- वह संस्थागत भूमि धारक नहीं होना चाहिए।
- उसे 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।
ये 5 गलतियां रोक सकती हैं 23वीं किस्त
कई बार किसान पात्र होने के बावजूद किस्त से वंचित रह जाते हैं। इसकी वजह आवेदन या रिकॉर्ड में मौजूद गलतियां होती हैं।
1. e-KYC पूरा नहीं होना
- PM Kisan योजना में e-KYC अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है।
- सरकार ने साफ किया है कि किसान पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी CSC सेंटर में बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जा सकता है।
2. आधार और बैंक रिकॉर्ड में अंतर
- यदि आधार कार्ड में दर्ज जानकारी बैंक खाते या PM Kisan रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती है तो भुगतान फेल हो सकता है।
- नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि या अन्य विवरण में मामूली अंतर भी परेशानी का कारण बन सकता है।
3. बैंक खाते की गलत जानकारी
- गलत खाता संख्या, IFSC कोड में त्रुटि या बंद बैंक खाता किस्त रुकने की बड़ी वजह बन सकता है।
- किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक विवरण की एक बार फिर जांच कर लें।
4. पात्रता नियमों का उल्लंघन
- कुछ लोग आवेदन तो कर देते हैं लेकिन योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते।
- ऐसे मामलों में सत्यापन के दौरान आवेदन अस्वीकार हो सकता है और किस्त जारी नहीं की जाती।
5. लाभार्थी सूची में नाम न होना
- यदि किसी किसान का नाम लाभार्थी डेटाबेस में मौजूद नहीं है तो उसके खाते में पैसा नहीं पहुंचेगा।
- दस्तावेज सत्यापन अधूरा होने, आवेदन में गलती या रिकॉर्ड अपडेट न होने से ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है।
घर बैठे ऐसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status
किसान कुछ मिनट में ऑनलाइन अपना स्टेटस देख सकते हैं। फॉलो करें ये आसान स्टेप्स-
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'Know Your Status' विकल्प चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें।
- 'Get Data' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लाभार्थी स्थिति दिखाई दे जाएगी।
लाभार्थी सूची में नाम देखने का तरीका
अगर किसान यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो वे नीचे दिए गए स्टेप्स अपना सकते हैं। कैसे देखें Beneficiary List-
- PM Kisan वेबसाइट खोलें।
- 'Beneficiary List' विकल्प पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
- 'Get Report' बटन दबाएं।
- संबंधित क्षेत्र की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर खुल जाएगी।
किसी समस्या पर कहां करें संपर्क
यदि आवेदन, e-KYC, भुगतान या लाभार्थी सूची से जुड़ी कोई परेशानी आती है तो किसान हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
- 155261
- 011-24300606
नए किसान ऐसे करें आवेदन
जो किसान पहली बार योजना से जुड़ना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया-
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं।
- 'New Farmer Registration' पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: 4 दिनों के अंदर खाते में आ जाएंगे 23वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर क्या है अपडेट












Click it and Unblock the Notifications