संसद नहीं चलने पर पीएम ने जताया दुख, बोले गरीबों को हो रहा नुकसान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए संसद का नहीं चल पाना दुखद बताया। उन्होंने कहा कि संसद के नहीं चलने की वजह से गरीबों से जुड़े कई बिल अटके पड़ हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अगले वर्ष जायेंगे पाकिस्तान के दौरे पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी बिल जब पास होगा तब पास होगा लेकिन संसद नहीं चलने की वजह से गरीबों का हक मर रहा है। हंगामें की वजह से गरीबों के बोनस से जुड़ा बिल अटका पड़ा है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के तहत 62 लाख परिवारों को 43 हजार करोड़ रुपए की मदद पहुंचायी जा चुकी है। इस योजना के चलते पर्सनल सेक्टर काफी मजबूत होगा।
विकास को जन आंदोलन बनाने के लिए पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और पर्सनल सेक्टर को बढ़ावा देने की बात पर प्रधानमंत्री ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्सनल सेक्टर इन सबमें काफी अहम है।
पीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पर्सनल सेक्टर को बढ़ावा देने की काफी जरूरत है, इसे मजबूत कर कानून दिक्कतों से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं पीएम ने कानूनी पेंच पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने पांच साल के कार्यकाल में हर रोज एक कानून खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में अगर जन सामान्य अपने कर्तव्यों का पालन करने लगे तो अपने आप ही सुशासन स्थापित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications