पश्चिम बंगाल के कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, 26 लोगों की मौत, केंद्र ने किया मुआवजे का ऐलान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली बिरने से अलग-अलग तीन जिलों में 26 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोहपर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई। इस दौरान वज्रपता देखने को मिला। पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने से मुर्शिदाबाद में 9, हुगली में 11 और पश्चिम मिदनापुर जिले में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले और घायलों के परिवार के लिए केंद्र सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं इस प्राकृतिक कहर में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। पीएम ने अपने ट्वीट किया है, 'पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से जिन लोगों के अपनों की मौत हुई है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। प्रार्थना है कि जो घायल हुए हैं वो जल्द ठीक हो जाएं।
पीएम मोदी के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार देर शाम बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवारों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से दो-दो लाख रुपए के मुआवजे को मंजूरी दी है। जबकी घायलों को आर्थिक सहायता के रूप में 50,000 रुपए दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications