कांग्रेस ने कहा- पीएम खुद कर रहे तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण, BJP पति-पत्नी के बीच बना रही वोट बैंक

कांग्रेस का आरोप है कि पीएम और भाजपा चुनाव के 24 घंटे पहले से इस मुद्दे को राजनीतिक का रंग देने लग जाते हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन तालक के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इसके जरिए भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम पति-पत्नी के बीच वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है और उससे इससे बाज आना चाहिए।

बोले गुलाम नबी आजाद

बोले गुलाम नबी आजाद

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा जिस तीन तलाक का राजनीतिकरण कर रही है, उसे कोई भी सही नहीं कह सकता। कुरान में तलाक की लंबी प्रक्रिया है। आजाद ने कहा कि हमारा देश और समाज हजारों सालों से बन रहा है। इसमें कुछ गलत बातें होती हैं, जैसे सती प्रथा। आजाद ने कहा कि समाज इन्हें खुद दूर करता है। इस्लाम में भी समय के साथ कुछ बदलाव आए हैं. इस लेकर भी विचार विमर्श हो रहा है। जो अच्छी और इस्लाम के अनुरूप चीजें हैं वो रहेंगी और जो बुरी हैं वो वक्त के साथ खत्म हो जाएंगी।

पीएम ना दें नसीहत

पीएम ना दें नसीहत

आजाद ने कहा कि पीएम ने कहा है कि तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण मत करिए। मैं यह कहना चाहूंगा कि खुद पीएम ही राजनीतिकरण करने के चैंपियन है, उन्होंने ही शुरूआत की। आजाद ने कहा कि यह कहना कि इस मसले का राजनीतिकरण मत करिए, खुद मामले का राजनीतिकरण करना है।

आजाद ने यह भी कहा कि जब इस मसले पर समाज में पहले से चर्चा चल रही है। मामला अदालत के सामने है तो ऐसे में भाजपा बेवजह मुस्लिम शौहर और बीवी के बीचे में नया वोटबैंक बनाने की कोशिश कर रही है और प्रधानमंत्री को इस मामले पर नसीहत नहीं देना चाहिए।

मोदी ने कहा था...

मोदी ने कहा था...

गौरतलब है कि तीन तलाक के मसले पर शनिवार को पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि तीन तलाक के मुद्दे को लेकर चल रही बहससे मुझे ताकत मिलती है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समाज के भीतर से प्रबुद्ध मुस्लिम वर्ग निकलेगा, जो मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाएगा। मोदी ने कहा था कि, 'मुस्लिम समाज से प्रबुद्ध लोग आगे आएंगे और मुस्लिम बेटियों के साथ जो गुजर रही है, उसके खिलाफ लड़ेंगे और रास्ता निकालेंगे।'

राजनीतिक रंग ना लेने दें

राजनीतिक रंग ना लेने दें

उन्होंने कहा था , 'मैं मुस्लिम समाज से अपील करता हूं कि वह इस मसले को राजनीतिक रंग ना लेने दें।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मुस्लिम समाज ही तीन तलाक को लेकर लड़ाई लड़ेगा और महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाएगा। तीन तलाक और समाज में जारी भेद-भाव का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा था कि तीन तलाक जैसी लड़ाई से मुस्लिम समाज खुद लड़ेगा और भारत का प्रबुद्ध मुस्लिम समाज न केवल अपनी समस्याओं के समाधान बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों के सामने मिसाल पेश करेगा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+