तो क्यों राहुल गांधी को बिना सुने चले गये लोग?
हालांकि राहुल गांधी के भाषण में केवल और केवल शीला दीक्षित और कांग्रेस का गुणगान था बावजूद इसके रैली में उनके सामने ही लोगों ने प्रस्थान करना शुरू कर दिया जिसके कारण व्यथित शीला दीक्षित को मंच से कहना पड़ा कि प्लीज दस मिनट राहुल गांधी को सुन तो लीजिये।
बावजूद इसके लोग रैली के बीच में ही उठकर जाने लगे। शायद राहुल गांधी का रैली में काफी देर से आना और बढ़ती तेज धूप के कारण लोग काफी परेशान थे जिसके चलते लोग राहुल की रैली में बिना राहुल को सुने ही उठकर चल दिये।
वैसे राहुल ने अपने 6 मिनट के भाषण में शीला दीक्षित की ओर से दिल्ली में किये गये कार्यों की तारीफ की और प्रवासी समुदाय के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली को 'प्रवासियों का शहर' करार दिया। गौरतलब है कि दिल्ली में चार दिसंबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।
दिल्ली के अंबेडकर नगर की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "दिल्ली प्रवासियों का शहर है। यह एक लघु भारत जैसा है।" उन्होंने कहा, "मेरा परिवार कश्मीर से उत्तर प्रदेश आया और उसके बाद उत्तर प्रदेश से दिल्ली। शीलाजी का परिवार भी उत्तर प्रदेश से आया।"
राहुल ने कहा, "हमारे लिए दिल्ली में सभी बराबर हैं, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान..लोग उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र गए और शिव सेना उन्हें वहां से भगा रही है।" उत्तर प्रदेश और बिहार से आ बसे लोगों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी निगाहें जमा रखी हैं और पार्टी ने उन्हें विशेष सुविधाओं का वादा किया है। उन्होंने कहा, "शीला सरकार ने दिल्ली को बदल दिया, यहां तक कि विपक्षी भी इसे स्वीकार करते हैं।"
उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर शहर में बिजली की दशा सुधारने तक का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि दिल्ली का हवाई अड्डा दुनिया का दूसरा सबसे बेहतर हवाई अड्डा माना जाता है।उन्होंने कहा, "20 लाख से ज्यादा लोग रोजाना मेट्रो में सफर करते हैं..130 फ्लाईओवर बनाए गए। हमारे पास आधुनिक हवाई अड्डा, नए अस्पताल हैं।"
वैसे जहां राहुल गांधी ने दिल्ली को प्रवासियों का शहर' करार दिया वहीं सीएम शीला दीक्षिते ने पिछले दिनों ही दिल्ली अपराध में वृद्धि के लिए बड़ी संख्या में आ बसे प्रवासी आबादी को जिम्मेदार ठहराने वाला विवादित बयान दिया था।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड













Click it and Unblock the Notifications