ग्राहक को पिज्जा के साथ जबरन बेच दिया कैरी बैग, अब रेस्‍टोरेंट मालिक को देना होगा 11000 का हर्जाना

हैदराबाद, 18 नवंबर। बांड्रेड शॉप हो या रेस्‍टोरेंट या पिज्‍जा आइटलेट कस्‍टमर जो भी बिल थमाता है, कस्‍टमर आमतौर पर उसे बिना देखे पेमेंट कर देते हैं। आप भी ऐसे ही लोगों में शुमार है तो जान लीजिए कि कई बार अनजाने में आप दुकान वालों की जबरन वसूली का शिकार होते हैं। लेकिन अगर आप सतर्क हैं तो इसमें आपका ही फायदा ही होगा। हाल ही में एक कस्‍टमर का ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने पिज्‍जा आउटलेट द्वारा कैरी बैग के लिए की गई जबरन वसूली के लिए जबदरस्‍त मजा चखाया

pizza

ये मामला हैदराबाद का है। जहां मुरली कुमार नाम के स्‍टूडेंट ने एक पिज्जा आउटलेट से पिज्‍जा खरीदा लेकिन उसे आउटलेट ने 7.62 रुपये के ब्रांडेड कैरी बैग जबरन बेचा। कस्‍टमर ने मना किया इसके बावजूद उसे जबरन कैरी बैग बेचा।

जिसके बाद के मुरली कुमार नामक छात्र ने पिज्जा आउटलेट के बारे में शिकायत करते हुए उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। शिकायतकर्ता ने 16 सितंबर, 2019 को पिज्जा टेकअवे का आदेश दिया था। उससे ब्रांडेड प्लास्टिक कैरी बैग के लिए 7.62 रुपये अतिरिक्त वसूले गए थे।"हर बंगाली के भीतर एक काली है" रानी मुखर्जी की ये बात सुनकर अमिताभ की क्‍यों बोलती हो जाती है बंद ? Video

छात्र ने पिज्जा आउटलेट द्वारा "उत्पीड़न" का आरोप लगाया लेकिन आउटलेट ने सभी आरोपों से इनकार किया था। दो साल के लंबे ट्रायल के बाद आखिरकार उपभोक्‍ता फोरम ने पिज्‍जा आउटलेट को उपभोक्ता को 11,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+