"हर बंगाली के भीतर एक काली है" रानी मुखर्जी की ये बात सुनकर अमिताभ की क्यों बोलती हो जाती है बंद ? Video
नई दिल्ली, 17 नवंबर। बॉलीवुड एक्टर सैफ जल्द ही रानी के साथ बंटी और बबली 2 में नजर आएंगे। वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ भी हैं। 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले बंटी बबली के सितारे रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी इस शुक्रवार को कौन बनेगा करोड़पति 13 में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचने वाले है।

बंटी और बबली 2 की टीम केबीसी में आएगी नजर
बंटी और बबली 2 के प्रमोशन के लिए ये कलाकार अमिताभ बच्चन के शो में हिस्सा लेते नजर आएंगे । सोनी टीवी द्वारा जारी एक नए प्रोमो में, सिद्धांत को गली बॉय अवतार के अवतार में रैप करते हुए देखा जा सकता है, वहीं सैफ और रानी मुखर्जी हम तुम फिल्म के टाइटल सॉग पर डांस करते नजर आ रहे हैं।सैफ अली खान ने बताया जब अचानक घर में घुस आई थी एक महिला, करीना के सामने क्या हुआ था हाल

अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल
अमिताभ बच्चन ने कलाकारों से सवाल किया कि सबसे ज्यादा गुस्सा कौन करता है, जिस पर रानी कहती हैं कि हर बंगाली के अंदर एक काली छिपी होती है। अमिताभ इससे स्तब्ध रह जाते हैं और कहते हैं, "No more questions" जिसे सुनकर रानी समेत सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

रानी की ये बात सुनकर अमिताभ की क्यों बोलती हो जाती है बंद?
केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चान के चेहरे के भाव देखकर ऐसा लगा कि मानो रानी की बात पर अमिताभ को अपनी बंगाली बीबी जया बच्चन की याद आ गई क्योंकि उन्होंने इस जवाब पर कुछ सेकंड के मौन के बाद आत्मसमर्पण कर दिया और कहा, कोई और सवाल नहीं। जया बच्चन जिनका पहला नाम जया भादुड़ी है, बंगाली हैं। अमिताभ इससे पहले कई मौकों पर खुद को Banglar jamaibabu (बंगाल का दामाद) बता चुके हैं।
बंटी और बबली 2 में अमिताभ की जगह ये कलाकार निभाएंगे पुलिस की किरदार
बता दें मूल फिल्म बंटी और बबली में अमिताभ बच्चन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार इस फिल्म में पुलिस की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। सैफ अली खान ने सीक्वल के लिए अभिषेक बच्चन की जगह ली है। केबीसी में जीती हुई धनराशि कलाकार बांद्रा होली फैमिली हॉस्पिटलन के आईसीयू विभाग के लिए को दान करेंगे ताकि उन्हें समय से पहले बच्चों की देखभाल के लिए नए एक्यूपमेंट मिल सकें।












Click it and Unblock the Notifications