दिल्ली: पिज्जा ऑर्डर कर डिलीवरीब्वॉय से करते थे लूटपाट, गिरफ्तार

दिल्ली: पिज्जा ऑर्डर चाकू की नोक पर करते थे डिलीवरीब्वॉय से लूट, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस ने कुछ दोस्तों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो पिज्जा डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों के साथ लूटपाट करता था। कथित तौर पर ये लोग खुद ही पिज्जा का ऑर्डर करते थे और फिर डिलीवरी के घर पहुंचने से पहले चाकू दिखाकर लूट लेते थे। पुलिस ने गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद इन्होंने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कुबूली है।

कम आबादी वाली जगह मंगाते थे पिज्जा

कम आबादी वाली जगह मंगाते थे पिज्जा

ये लोग फोन से खाना या पिज्जा ऑर्डर करते थे और डिलिवरी के लिए किसी सुनसान जगह का पता देते थे। बाद में डिलिवरी के वक्त डिलीवरीमैन से पिज्जा के साथ-साथ उनका फोन, कैश और मोटरसाइकिल भी छीन लेते थे और डरा-धमका कर डिलीवरीब्वॉय को वहां से भगा देते थे।

खुद भी कर चुके डिलीवरीब्वॉय की जॉब

खुद भी कर चुके डिलीवरीब्वॉय की जॉब

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो खुद पहले डिलीवरीमैन की जॉब कर चुके हैं। वहीं से इनके दिमाग में इस तरह का अपराध करने का विचार आया। काम छोड़ने के बाद जल्दी पैसा कमाने के लिए डिलीवरी बॉय को ही लूटने का धंधा शुरू कर दिया। पूछताछ में पता चला कि इनको शराब पीने और नशा करने की भी लत है।

पुलिस ने बरामद किया ये सब सामान

पुलिस ने बरामद किया ये सब सामान

पुलिस ने इनके पास से पांच डिलीवरी बैग, क्रेडिट कार्ड स्वाइप मशीन, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिन डिलीवरी करने वालों को इन्होंने लूटा था उन्होंने पुलिस को बताया कि जैसे ही वो डिलिवरी देने के लिए पहुंचे लुटेरों ने चाकू दिखाकर इनसे खाना, फोन, कैश और बाइक छीन ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+