बिहार बिजली के मामले में स्वावलंबी बनेगा : पीयूष गोयल
पटना। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार बिजली के मामले में अब स्वावलंबी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार पूर्वी भारत के राज्यों पर विशेष ध्यान दे रही है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यहां कहा कि बिहार बिजली के मामले में अब स्वावलंबी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार पूर्वी भारत के राज्यों पर विशेष ध्यान दे रही है।

बिहार के बाढ़ और कांटी में बिजली परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता अब सरकार से कार्य करने की अपेक्षा रखती है, यही कारण है कि अब सरकार को काम करना पड़ेगा।
उन्होंने बिहार की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब बिहार बिजली के क्षेत्र में स्वावलंबी बन जाएगा। जनता को मोदी सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कांटी और बाढ़ बिजली परियोजनाओं के विषय में कहा कि ये परियोजनाएं काफी दिनों से लंबित थी।
गोयल ने कहा कि केन्द्र की तरफ से शुरू किए गए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से बिहार के किसानों की बिजली संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार लंबित योजनाओं को पूरा कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी के बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट की पहली इकाई से उत्पादन शनिवार से प्रारंभ होगा। इससे 50 प्रतिशत बिजली बिहार को मिलेगी। इसी दिन कांटी थर्मल पावर की 110 मेगावट की दूसरी इकाई में भी उत्पादन शुरू होगा। इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गोयल करेंगे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications