मोदी सरकार जनता की सुनती है, दुनिया पीएम को मानती है: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता की बात को सुनते हैं। पीएम मोदी देश को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

piyush goyal

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन का पांच एफ का फॉर्मूला दिया था तो उन्होंने कहा था कि जब सबकुछ एक ही जगह पर आएगी तो यह उद्योग को बढ़ावा देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक प्लग एंड प्ले इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्सेप्ट दिया है। जिसके जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को मदद मिली। इसकी मदद से भारत में टेक्सटाइल सेक्टर को दोगुना करने में मदद मिली, निर्यात तीनगुना बढ़ा। यह दो साल पहले 33 बिलियन डॉलर का था जोकि 2030 तक 100 बिलियन डॉलर होगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार सुनने वाली सरकार है। हम लोगों की बात को सुनते हैं, उनकी अपील को सुनते हैं और उसपर ध्यान देते हैं, उसपर अमल भी करते हैं। प्रधानमंत्री देश को समृद्ध बनाते हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले पीयूष गोयल ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला था, उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, उन्हें हर जगह पहचाना जा रहा है। पूर्वोत्तर के चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने जीत दर्ज की उसके बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से विपक्ष ने मिलने से इनकार कर दिया। ये लोग उनका बार-बार अपमान करते हैं। जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी, लेकिन ये लोग इसमे शामिल नहीं हुए। गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने यूके में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण दिया था उसको लेकर भाजपा लगातार उनपर हमलावर है और उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है। सदन में हंगामे की वजह से कार्रवाई नहीं चल रही है। पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, ये लोग सिर्फ सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं और इसके लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+