भारत के समुद्री जहाज पर डाकूओं का हमला, तभी पहुंच गया INS त्रिशूल
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज एमवी जग अमर पर चोरी के प्रयास को विफल कर दिया। अदन की खाड़ी में लुटेरों ने मिलकर भारतीय जहाज पर हमला बोल दिया, लेकिन भारतीय नौसेना ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए एमवी जग अमर को बचा लिया। भारतीय नौसेना के कमांडो ने कड़ी कार्रवाई करते हुए, लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जब समुद्री लुटेरों ने भारतीय जहाज एमवी जग अमर पर धावा बोला, तभी वहां पर नौसेना का INS त्रिशूल स्टील्थ फ्रिगेट पहुंच गया और उनके कोशिशों को नाकाम कर दिया। यह मर्चेंट जलपोत भारत में पंजीकृत मालवाहक है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा के अनुसार, लुटेरों ने दोपहर करीब 12.30 बजे एमवी जग अमर पर हमला बोल दिया। इस कोशिश को खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे हुए भारतीय नौसेना के कमांडो ने 12 लुटेरों के साथ एक एके 47 और 27 राउंड मैगजीन बरामद की है। भारतीय नौसेना ने उन लुटेरों से और भी कई खतरनाक समान जब्त किए हैं। छोटी सी नाव में सवार होकर आए लुटेरों से भारतीय नौसेना के कमांडो ने एंटी-पायरसी सेप में ग्रैपनल्स, रस्सियां, ईंधन ड्रम और सीढ़ी भी बरामद की है।
भारतीय नौसेना का एमवी जग अमर 82 हजार टन का मालवाहक जलपोत है। इस घटना के बाद समुद्री लुटेरों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय मालवाहक एमवी जग अमर सऊदी अरब की तरफ जा रहा था। इस जहाज पर सवार सभी 26 भारतीय दल सुरक्षित हैं
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications