क्या Security Breach है फ्लाइट के कॉकपिट में पायलट के मम्मी-पापा की एंट्री ? DGCA से कार्रवाई की मांग
फ्लाइट के कॉकपिट को संवेदनशील माना जाता है। एक एक्साइटेड पायलट ने माता-पिता के साथ फ्लाइट में फोटो क्लिक कराई है। पायलट कमल की वायरल पोस्ट के बाद इसे सिक्योरिटी में चूक बताकर DGCA से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
नई दिल्ली, 23 जुलाई : पायलट की नौकरी में तकनीकी कौशल के अलावा गंभीरता, एकाग्रता और अनुशासन भी जरूरी है। एक पायलट की एक्साइटमेंट उसके लिए भारी पड़ सकती है। कमल कुमार नाम के इस पायलट में देसी पायलट (@desipilot11_) नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर फ्लाइट के कॉकपिट की फोटो पोस्ट की है। परेशानी फोटो में नहीं, विमान के कॉकपिट में DGCA की अनुमति के बिना किसी के प्रवेश का बन सकता है। कमल कुमार के वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट (pilot kamal in cockpit with parents) के बाद यूजर्स ने इसे सिक्योरिटी ब्रीच बताया है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा करना लापरवाही है, पायलट के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जानिए फ्लाइट के कॉकपिट के संबंध में नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के निर्देश और कमल का पूरा मामला

फ्लाइट में पहले भी आए हैं स्पेशल मोमेंट्स
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विमान से जुड़ा इतना खास पल कैमरे में कैद हुआ हो। इससे पहले मई महीने में, ज़हरा नाम की एक महिला ने अपने पति का एक वीडियो पोस्ट किया था। जहरा के पति उसी विमान में पायलट थे, जिसमें वह सवार हुई थी। इस मौके पर विमान में स्पेशल अनाउंसमेंट भी की गई थी। इसी वीडियो भी सोशल मीडिया और नेटिज़न्स के बीच खूब लोकप्रिय हुई थी।

कहानी शुरू हुई कमल की इंस्टाग्राम पोस्ट से
दरअसल, जब आपके माता-पिता बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करते देखते हैं तो उनका का दिल गर्व से भर जाता है। हर कोई अपने माता-पिता को यह दिखाने के लिए कि वह सफल है, जीवन में एक अवसर का इंतजार करता है। ऐसा ही हुआ पायलट कमल कुमार के साथ। कमल पेशेवर पायलट हैं, उन्होंने उसी फ्लाइट से माता-पिता को जयपुर की यात्रा कराई, जिसे वे खुद उड़ाने वाले थे।

पायलट कमल कुमार @desipilot11
भारतीय पायलट कमल कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाइउंट @desipilot11 पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमल की सराहना की। कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने कमल की खूब तारीफ की। कई लोग गर्व की अनुभूति भी करते दिखे। हालांकि, कई लोगों ने कहा कमल कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विमान में मां का स्वागत पायलट बेटे ने किया
दरअसल, करीब 6 दिनों पहले @desipilot11 इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट वीडियो में पायलट कमल अपने माता-पिता को जयपुर ले जाते देखे जा सकते हैं। वीडियो को कमल की मां के पीछे से कैमरे पर रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो को फिलहाल इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे 1 लाख 13 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स ने लाइक किया है।

वीडियो में क्या देखकर नाराज हुए यूजर्स
रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स के कमेंट्स की बौछार हो गई। पायलट कमल की सराहना के अलावा कई लोगों ने इस वीडियो के एक सेक्शन पर आपत्ति जताई है। वीडियो के इस सेक्शन में पायलट कमल अपने माता-पिता के साथ कॉकपिट में दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा है कि कॉकपिट में DGCA की परमिशन के बिना जाना सुरक्षा से खिलवाड़ है।

विमान की तस्वीरें शेयर करते हैं कमल
बता दें कि @desipilot11_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर पायलट कमल कुमार ने कई फोटो वीडियो शेयर की है। इन तस्वीरों में कमल विमान के कॉकपिट के अलावा बाहर के नजारे भी शेयर करते दिखे हैं। माता-पिता को विमान में ट्रैवल कराने के मौके पर पायलट कमल ने इंस्टाग्राम वीडियो को कैप्शन दिया, जब से मैंने उड़ान भरनी शुरू की, तब से मैं इस पल का इंतजार कर रहा था। आखिरकार मुझे उन्हें वापस घर- जयपुर ले जाने का मौका मिला। यह एक अहसास है। वीडियो देखें

गर्व से चौड़ी हुई मां-बाप की छाती
पायलट कमल कुमार ने जो वीडियो शेयर की है, इसमें विमान में माता पिता की एंट्री के बाद दो फोटो का इस्तेमाल किया गया है। उनके माता-पिता इस बात से अनजान थे कि यह उनका बेटा विमान उड़ाने वाला है। विमान के अंदर बेटे को पायलट की वर्दी में देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विमान के अन्य कर्मचारियों ने भी गर्मजोशी से दोनों का स्वागत किया।

कॉकपिट में प्रवेश पर DGCA के नियम
इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमल की कामयाबी पर तारीफों के पुल बांधे। हालांकि, एक तबका इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बता कर पायलट कमल के खिलाफ DGCA की कार्रवाई की मांग कर रहा है। दरअसल, कॉकपिट को संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में कॉकपिट में पायलट के माता-पिता की एंट्री पर आपत्ति जताई जा रही है।
यहां देखिए वीडियो---
DGCA के नियम
विमान के कॉकपिट में प्रवेश पर DGCA के नियमों के संबंध में लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक कोई भी व्यक्ति उड़ान समय के दौरान कॉकपिट में प्रवेश नहीं करेगा। पायलट की सीट पर कब्जा करने की अनुमति भी नहीं है। ऐसा उन लोगों के लिए है जो चालक दल के सदस्य या "भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के या नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी नहीं हैंं। नियम उन पर भी लागू है जो आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए डीजीसीए द्वारा अधिकृत नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications