पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी को कहीं भूल तो नहीं गए आप, उनके नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी तबाही

पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी को कहीं भूल तो नहीं गए आप, उनके नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी तबाही

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीली साड़ी वाली पोलिंग ऑफिसर (चुनाव अधिकारी) रीना द्विवेदी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हो हैं। इंस्टाग्राम पर रीना द्विवेदी के रील आये दिए वायरल होते रहते हैं। पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर रीना द्विवेदी पीठासीन चुनाव अधिकारी हैं। साल 2019 में ये रातों-रात सोशल मीडिया पर उस वक्त स्टार बन गई थीं, जब पोलिंग बूथ पर पीली साड़ी पहनकर जाते वक्त इनकी किसी ने तस्वीर ली, जो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टा हर जगह जमकर वायरल हुई। उसके बाद से रीना द्विवेदी ''पीली साड़ी वाली मैडम'' के नाम से मशहूर हो गई हैं।

रीना द्विवेदी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

रीना द्विवेदी के नए वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

रीना द्विवेदी इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर बहुत रील शेयर करती हैं। हाल में उनका एक गुलाबी साड़ी पहनकर हाईवे पर चलने वाला रील जमकर वायरल हो रहा है। इस रील में रीना हरियाणवी गाने 'देसी-देसी ना बोला कर छोरी रे...' पर हाईवे पर मॉडल की तरह वॉक कर रही हैं। रीना द्विवेदी के इस इंस्टा रील पर 43 हजार से अधिक लाइक्स हैं। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।

अक्सर वायरल होते हैं रीना द्विवेदी के वीडियो

अक्सर वायरल होते हैं रीना द्विवेदी के वीडियो

रीना द्विवेदी के वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर वायरल होते हैं। उनके इंस्टा हैंडल पर कई सारे वीडियो ऐसे हैं, जिसपर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। रीना द्विवेदी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। रीना द्विवेदी ने अपने इंस्टा बॉयो में लिखा है, ''रीना द्विवेदी लेडी सिंघम'' इनका कहना है कि वो कभी भी, कहीं भी जाएं...वो लोगों में सिर्फ खुशियां बांटना चाहती हैं।''

पीली साड़ी वाली मैडम इतनी फेमस हो गईं कि बन रहे हैं फेक अकाउंट

पीली साड़ी वाली मैडम इतनी फेमस हो गईं कि बन रहे हैं फेक अकाउंट

पीली साड़ी वाली मैडम रीना द्विवेदी अब इतनी मशहूर हो गई हैं कि उनके फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बन रहे हैं। इसके बारे में दो दिन पहले रीना ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''दोस्तों आज हमारे पास कई सारे लोगों के मैसेज आ चुके हैं कि फेसबुक पर मेरे नाम की फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं इंस्टा के अलावा और किसी सोशल मीडिया को मैं नहीं चलाती हूं। इसकी शिकायत भी हम दर्ज करवा चुके हैं। जल्द ही इसपर कार्रवाई की जाएगी।''

पीली साड़ी वाली पोल अफसर रीना द्विवेदी के बारे में जानिए?

पीली साड़ी वाली पोल अफसर रीना द्विवेदी के बारे में जानिए?

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी पहने हुए क्लिक किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी सुर्खियों में आई थीं। उसके बाद वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए उनकी तस्वीर एक बार फिर वायरल हुई थी। यूपी के देवरिया की रहने वाली रीना द्विवेदी 2019 में पीली साड़ी में नजर आने के बाद रातोंरात सनसनी बन गईं। पीडब्ल्यूडी अधिकारी रीना द्विवेदी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय और सक्रिय हैं।

किस पद पर तैनात हैं रीना द्विवेदी

किस पद पर तैनात हैं रीना द्विवेदी

रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में असिस्टेंट जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनका एक बेटा है, जिसका नाम आदित्य द्विवेदी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी रीना द्विवेदी पोल ड्यूटी पर थीं और उसके बाद 2018 के नगर निगम चुनाव में पोलिंग बूथ ऑफिसर बनी थीं।

भोजपुरी फिल्मों के भी मिले थे रीना द्विवेदी को ऑफर

भोजपुरी फिल्मों के भी मिले थे रीना द्विवेदी को ऑफर

2019 में फोटो वायरल होने के बाद रीना द्विवेदी को कई भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिले थे। लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया क्योंकि वह अपने बेटे की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती हैं। रीना को फैशन का शौक है, लेकिन वह सामाजिक मुद्दों की भी परवाह करती हैं। रीना को बचपन से ही फिट रहने का शौक है। रीना ड्रेस को लेकर भी काफी चूजी हैं।

शादी के 10 साल बाद हो गई पति की मौत

शादी के 10 साल बाद हो गई पति की मौत

दैनिक भास्कर से बात करते हुए रीना द्विवेदी ने बताया था कि 2004 में उनकी शादी हुई थी और शादी के 10 सालों बाद ही उनकी पति की मौत हो गई। रीना के मुताबिक जब उनकी पति की मौत हुई तो उनका बेटा आदित्य सात साल का था। रीना ने कहा था कि पति की मौत के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। रीना ने पति की मौत के बाद घर से निकलना भी बंद कर दिया था।

पति की जगह मिली है रीना द्विवेदी को नौकरी

पति की जगह मिली है रीना द्विवेदी को नौकरी

रीना द्विवेदी ने कहा था कि पति के जाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया और उसके बाद वह ठीक हुईं। रीना ने बताया था कि लोक निर्माण विभाग में पति की जगह पर साल 2014 में उन्हें जूनियर एसिस्टेंट की नौकरी मिली थी। रीना आज इसी विभाग में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+