महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला को चुनाव में हिस्सा लेने से रोकने के लिए दायर की गई PIL
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और राज्य की पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एक पीआईएल दाखिल की गई है। इस याचिका में इन तीनों को आगामी लोकसभा चुनाव में इलेक्शन लड़ने के लिए प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई है। बता दें कि आज बीजेपी के घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के वादे के बाद इन तीनों नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट में एक पीआईएल दाखिल की गई है। जिसमें कहा गया है कि, हाईकोर्ट चुनाव आयोग को महबूबा मुफ्ती, फारुख अब्दुल्ला और राज्य की पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला को 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रतिबंधित करने के निर्देश दे। क्योंकि उनके 'बयान भारतीय संविधान के खिलाफ हैं। दरअसल सोमवार को बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जम्मू कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35-ए को खत्म करने का वादा किया है।
बीजेपी की इस घोषणा के बाद फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को धारा 370 बोलते हुए कहा कि, ये लोग धारा 370 को क्या मिटाना चाहते हैं। समझते हैं कि, बाहर से लाएंगे, बसाएंगे, हमारा नंबर कम कर देंगे। हम क्या सोते रहेंगे? हम इसका मुकाबला करेंगे, 370 को कैसे खत्म करोगे? अल्लाह की कसम कहता हूं, अल्लाह को यही मंजूर होगा, हम इनसे आजाद हो जाएं। करें हम भी देखते हैं। देखता हूं फिर कौन इनका झंडा खड़ा करने के लिए तैयार होगा। वो चीजें मत कर तो जिससे तुम हमारे दिलों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हो।
वहीं बीजेपी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, जम्मू कश्मीर पहले से ही बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। अगर 370 और 35ए के साथ कोई छेड़छाड़ होती है तो सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि पूरा देश और उपमहाद्वीप ही जल उठेगा। ऐसे में मेरी भाजपा से अपील है कि वो आग से खेलना बंद कर दे नहीं तो नतीजे ठीक नहीं होंगे।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के सोमवार को जारी किए घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की बात कही है। घोषणा पत्र में धारा 35A को जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया है। साथ ही अनुच्छेद 370 को भी खत्म करने का वादा करते हुए पार्टी ने कहा है कि हम इसको लेकर अपने पुराने दृष्टिकोण पर कायम हैं।












Click it and Unblock the Notifications