तस्वीरों में देखें वरदा चक्रवात से किस तरह तबाह है चेन्नई

चक्रवात वरदा ने तीन राज्यों को तबाह कर रखा है। यहां हवाई , रेल और अन्य सेवाएं बाधित हैं।

चेन्नई। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाको में वरदा चक्रवात के पहुंचने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे तेज हवा और बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

cyclone-vardah-disrupts

जारी किया गया था अलर्ट

जारी किया गया था अलर्ट

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'वरदा' के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर हाई अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 820 किमी पूरब में स्थित था।

भेजी गई हैं NDRF की टीमें

भेजी गई हैं NDRF की टीमें

बताया गया कि 'वरदा' से निपटने के लिए तमिलनाडु में एनडीआरएफ की 7 और आंध्र प्रदेश में 6 टीमें भेजी गई हैं। आईएमडी के मुताबिक चक्रवातीय तूफान का ओडिशा पर सबसे कम प्रभाव पड़ सकता है।

गोपालपुर है केंद्र

गोपालपुर है केंद्र

'वरदा' बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी पूर्व के ऊपर से पिछले छह घंटों में नौ किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर की ओर आगे बढ़ा है। इसका केंद्र गोपालपुर से 1050 किलोमीटर दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में है।

सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

बताया गया कि इस चक्रवात की वजह से खराब मौसम को देखते हुए तमिलनाडु के चार जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। वरदा की चेतावनी के चलते तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में रेल सेवा और विमान सेवा को बंद कर दिया गया है और तमाम ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि चेन्नई की सभी उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है।

अंडमान में बरपाया था कहर

अंडमान में बरपाया था कहर

इससे पहले गुरुवार (8 दिसंबर) को यह साइक्लोन बंगाल की खाड़ी से उठा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इसका कहर बरपा। वहां 2000 से ज्यादा टूरिस्ट चक्रवात से प्रभावित हैवलॉक और नील आइलैंड्स के इलाकों में फंस गए, जहां से नेवी और एयरफोर्स ने उनको जहाजों और हेलिकॉप्टर्स के जरिए निकाला।

रविवार सुबह तक था 450 किलोमीटर दूर

रविवार सुबह तक था 450 किलोमीटर दूर

मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि , सोमवार तक यह चक्रवात पहुंच जएगा। इससे निपटने के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की पहले से सरकार तैयारियों में जुटी हैं। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के डायरेक्टर एस बालचंद्रन का कहना था कि रविवार की सुबह तक यह चक्रवात चेन्नई से लगभग साढे चार सौ किलोमीटर दूर था।

4,600 लोग स्थानांतरित

4,600 लोग स्थानांतरित

चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर और विलुपुरम इन चार जिलों से 4,600 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही घोषणा की गई है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर शाम 6 बजे तक सभी उड़ानें रद्द हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+